Superstar Salman Khan को सांप ने काटा: Bollywood Superstar Salman Khan का जन्मदिन और क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान Snake Bite ट्रेड में

सलमान खान को ​क्रिसमस के दिन सांप ने काट लिया। खान पनवेल फार्म हाउस में क्रिसमस सेलिब्रेट  करने गए थे, वहां उन्हें सांप ने काटा लिया। 

Bollywood Superstar Salman Khan का जन्मदिन और क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान Snake Bite ट्रेड में

मुंबई, एजेंसी। 
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिलहाल 2 मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। 
एक तो आज सलमान खान का जन्मदिन है, वहीं दूसरा सलमान खान को सांप काटने का मामला। इन दोनों वजह से मिस्टर खान के फैंस सोशल मी​डिया पर मैसेज कर रहे है। 
बताया जा रहा है कि सलमान खान को ​क्रिसमस के दिन सांप ने काट लिया। खान पनवेल फार्म हाउस में क्रिसमस सेलिब्रेट  करने गए थे, वहां उन्हें सांप ने काटा लिया। 
इसके बाद रात 3 बजे उन्हें कमोठे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैंस को सलमान के सांप काटने की जानकारी मिलने के बाद चिंता हो गई। 
फैंस ने उनके स्वास्थ्य को लेकर मैसेज किए। हालांकि बाद में सलमान खान ने एक बयान जारी कर स्वस्थ होने की जानकारी दी।


सलमान के बयान के मुताबिक मेरे फार्महाउस में एक सांप आ गया था। मैं उसे लाठी की मदद से बाहर लेकर जा रहा था, लेकिन इस दौरान वो धीरे-धीरे मेरे हाथ पर आ गया। 
मैंने उसे पकड़कर हटाना चाहा, लेकिन इसी दौरान उसने मुझे तीन बार काट लिया। वह एक जहरीला सांप था। सांप काटने के बाद मैं करीब 6 घंटे हास्पिटल में रहा। 
हालांकि, अब मैं ठीक हूं।' सलमान अब घर पहुंच चुके है, लेकिन सोशल मीडिया पर सलमान खान की अस्पताल के बेड पर लेटे हुए की तस्वीर वायरल हो रही है। 
इस फोटो को लेकर फैंस की तरफ से दुआ की जाने लगी।

56 साल के हो गए सलमान खान
वहीं दूसरी ओर आज बॉलीवुड के इस सुपरस्टार का जन्मदिन मनाया जा रहा हैं। 
फैंस की ओर से एक के बाद एक मैसेज भेजे जा रहे हैंं। सलमान खान का आज 56वां जन्मदिन है। 
रविवार रात को सलमान अपने मुंबई वाले घर गैलेक्सी में नजर आए। फैंस का हुजूम उनके घर के बाहर आ गया।
सलमान ने घर के बाहर आकर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर #salman, #happybirthdaysalman ट्रेंड कर रहा है।

Must Read: अब्दुल वाहिद शेख के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित फिल्म 27 मई 2022 को रिलीज हो रही है

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :