क्वालिटी टाइम बिताया: बॉयफ्रेंड संग कैलिफोर्निया से छुट्टियां मनाकर लौटी सुजैन का इससे पहले नहीं देखा होगा ऐसा लुक
सुजैन ने अब सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने रिश्ते को उजागर कर दिया है। अर्सलान के साथ सुजैन ने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इसी के साथ सुजैन का फैंस के साथ जो तस्वीर शेयर की है इससे पहले शायद ही फैंस ने उन्हें इस रूप में निहारा होगा।
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भले ही फिल्मों में नहीं रही हो, लेकिन वे अपने स्टाइलिश लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रही है। सुजैन ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद से अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। जब से उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक किया है, तभी से दोनों पाटिर्यों और वेकेशन में साथ दिखाई देने लगे हैं। सुजैन ने अब सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने रिश्ते को उजागर कर दिया है। अर्सलान के साथ सुजैन ने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इसी के साथ सुजैन का फैंस के साथ जो तस्वीर शेयर की है इससे पहले शायद ही फैंस ने उन्हें इस रूप में निहारा होगा।
View this post on Instagram
तस्वीर के साथ कैप्शन में भी कई राज
सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह ऑरेंज कलर की हॉल्टर नेक बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सुजैन की सिजलिंग अदाएं और उनके कमाल के एक्सप्रेशन उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सुजैन ने कैप्शन में लिखा है कि, हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हमारे पास उसे पूरा करने की हिम्मत और साहस है। सच ये है कि.. अगर वो सोने से ज्यादा बार सपने देखती है तो इसमें कुछ बुरा नहीं है। सुजैन की इस तस्वीर और कैप्शन ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
ये भी पढ़ें:- OMG! उर्फी का नया जलवा: उर्फी ने सेफ्टी पिन के सहारे रोकी अपनी ड्रेस, लोगों के छूटे पसीने, देखे वीडियो
बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाकर कैलिफोर्निया लौटी है सुजैन
आपको बता दें कि, सुजैन पिछले दिनों ही बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ छुट्टियां मनाकर कैलिफोर्निया लौटी हैं। जहां दोनों ने बेहद ही क्वालिटी टाइम बिताया है। गौरतलब है कि, साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद साल 2014 में सुजैन का तलाक हो गया।
Must Read: ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने स्टूडियो में 2017 का हिट नंबर 'Feel it Still' गाया
पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन