Byelection BJP अध्यक्ष मदन राठौड का बयान: हरियाणा के साथ कश्मीर में भाजपा का समर्थन बढ़ा, अब राजस्थान उपचुनावों में भी जनता भाजपा के साथ, राजस्थान की जनता ने 5 साल तक झेली होटल वाली सरकार, प्रदेश में अब भजनलाल सरकार, जिसका जनता से सरोकारः- मदन राठौड़

हरियाणा के साथ कश्मीर में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है। ऐसे में उपचुनावों में भी प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्याें और योजनाओं के आधार पर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजेगी।

हरियाणा के साथ कश्मीर में भाजपा का समर्थन बढ़ा, अब राजस्थान उपचुनावों में भी जनता भाजपा के साथ, राजस्थान की जनता ने 5 साल तक झेली होटल वाली सरकार, प्रदेश में अब भजनलाल सरकार, जिसका जनता से सरोकारः- मदन राठौड़

जयपुर, 16 अक्टूबर 2024। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधानसभा उपचुनावों की सभी 7 सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि हरियाणा के साथ कश्मीर में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है।

ऐसे में उपचुनावों में भी प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्याें और योजनाओं के आधार पर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजेगी।

विपक्षी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में भ्रम फैलाने का काम किया था लेकिन जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करवाई, अब उपचुनावों में भी सभी 7 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 5 साल तक होटल और रिसोर्ट से चलने वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को देखा है, कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकारा, निकम्मा जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अब प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार जनता के लिए काम कर रही है और जनता के सरोकार से जुड़ी है।

राजस्थान के युवाओं के सपने साकार करने के लिए एक ओर भर्ती कैलेंडर जारी किया जा रहा है, तो दूसरी ओर राइजिंग राजस्थान के माध्यम से रोजगार लाने के लिए निवेशकों से एमओयू किए जा रहे है। इसकी बानगी राजस्थान में फिल्म सिटी के लिए एमओयू और फिर जमीन आवंटन की कार्यशैली को देखा जा सकता है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कहा कि भाजपा उपचुनावों में सरकार के विकास के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस से सीटें छीनने के साथ सभी सीटों पर जीत दर्ज कराएंगे। भाजपा में टिकट वितरण कें्रदीय नेतृत्व जनता की राय और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर करता है।

इसमें किसी का चेहरा नहीं देखा जाता बल्कि व्यक्ति की निष्ठा, सेवाभाव और कर्त्तव्य परायणता के साथ जनता का मत देखा जाता है। आज के बदले हुए समीकरणों के अनुसार टिकट का वितरण होगा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में भ्रम फैलाया, लेकिन अब समीकरण अलग है। जो जन सेवा के लिए मैदान में है, उसको उतारा जाएगा। भाजपा ऐसा संगठन है जहां एक राय होकर काम करते है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अब वो समय आ गया है जब जनता को बरगलाने से काम नहीं चलेगा। जनता विकास और कार्य के नाम पर वोट देती है। भाजपा की रणनीति साफ और स्पष्ट है कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के साथ योजनाओं को आधार बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा।

भाजपा संगठन मजबूत है, यहां बूथ से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं द्वारा सतत रूप से आमजन से संपर्क किया जा रहा है। भाजपा का सदस्यता अभियान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। 

Must Read: भाजपा प्रदेश कार्यालय में विस्तारक समापन बैठक, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, भाजपा के प्रदेश विस्तारकों ने क्षेत्र में काम करते हुए बनाई नई पहचान

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :