BJP Candidates List: राजस्थान में भाजपा की पहली सूची जारी, सांचोर से देवजी पटेल को टिकट।

राजस्थान में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है। सासंद देवजी पटेल को सांचौर से उम्मीदवार बनाया है।

राजस्थान में भाजपा की पहली सूची जारी, सांचोर से देवजी पटेल को टिकट।
सासंद देवजी पटेल को सांचौर से उम्मीदवार बनाया है।

जयपुर। राजस्थान में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है। सासंद देवजी पटेल को सांचोर से उम्मीदवार बनाया है। 

चुनावी तारीखों के ऐलान होने के तुरंत बाद राजस्थान में BJP ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 41 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा कर दिया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है और जालोर संसदीय क्षेत्र में पिछले तीन बार के सांसद देवजी पटेल को सांचोर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा सीट से सांसद दिया कुमारी, सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ विधानसभा सीट की कमान सौंपी गई है।

इसी के साथ अलवर के तिजारा से सांसद बालक नाथ को चुनावी मैदान में उतारा गया तो वहीं बानसूर से देवी सिंह शेखावत को मौका दिया है।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर सीट की कमान सौंपी गई है तो वहीं, टोंक के देवली उनियारा से विजय बैंसला को टिकट दिया गया है। 

Must Read: विधानसभा में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने सिरोही के रेवदर में औद्योगिक विकास के लिए बताए एमओयू प्रक्रियाधीन

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :