कर्मचारी चयन बोर्ड का परीक्षा कैलेंडर: Rajasthan Staff Selection Board ने 2022 में होने वाली परीक्षाओं के संबंध में जारी किया भर्ती कैलेंडर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से परीक्षाओं के वार्षिक कैलेंडर को लेकर जारी किए गए निर्देशों के बाद आज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। बोर्ड इस साल करीबन 20 हजार पदों पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करेगा।

Rajasthan Staff Selection Board  ने 2022 में होने वाली परीक्षाओं के संबंध में जारी किया भर्ती कैलेंडर

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से परीक्षाओं के वार्षिक कैलेंडर को लेकर जारी किए गए निर्देशों के बाद आज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। 
बोर्ड इस साल करीबन 20 हजार पदों पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इसमें करीबन 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने का अंदेशा है। 
बोर्ड के मुताबिक फरवरी से लेकर दिसंबर तक 11 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसमें से बोर्ड ने चार परीक्षाओं की दिनांक जारी कर दी, जबकि बाकि सात परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीख बताई गई है। 
बोर्ड ने भर्ती कैलेंडर के मुताबिक सहायक जन संपर्क अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी, कंप्यूटर अनुदेशक, प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ अभियंता, कृषि अभियांत्रिकी पशुधन सहायक,  तहसील राजस्व लेखाकार और कनिष्ठ लेखाकार के पदों पर परीक्षा होगी। इनके अलावा वनपाल, वनरक्षक, सुपर वाइजर महिला अधिकारिता, कनिष्ठ सहायक लिपिक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा का आयोजन भी करवाया जाएगा।
इस बार प्रदेश में पहली बार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10,000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
ऐसा बताया जा रहा है कि फरवरी तक भर्ती विज्ञप्ति जारी कर मई और जून में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं वनपाल और वनपाल रक्षक के पदों की संख्या में बढ़ोतरी कर अक्टूबर में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
बोर्ड ने 3896 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती निकाली है, इसमें टीएसपी के 674 पद और नॉन टीएसपी के 3 हजार 222 पद भरे जाएंगे। 
यह भर्ती आरएएस की तर्ज पर होगी। इसमें प्री के अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे। 15 गुणा अधिक अभ्यर्थियों को मेन्स के लिए पात्र घोषित किया जाएगा। 

Must Read: बीसलपुर बांध में पानी की जोरदार आवक, त्रिवेणी नदी को लेकर आई ये खबर

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :