कोटा चंबल नदी में बारातियों की कार: कोटा में बारातियों की कार दुर्घटना में पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, पीएम आपदा कोष से आर्थिक सहायता मंजूर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में हुई एक सड़क दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से अनुग्रह राशि को भी मंजरी दी है।

कोटा में बारातियों की कार दुर्घटना में पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, पीएम आपदा कोष से आर्थिक सहायता मंजूर

नई दिल्ली, एजेंसी। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के कोटा में हुई एक सड़क दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से अनुग्रह राशि को भी मंजरी दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की एक ट्वीट में कहा गया है कि राजस्थान के कोटा में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से कोटा की शोकपूर्ण दुर्घटना के मृतकों के निकटस्थ परिजनों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। 
गौरतलब है कि कोटा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया था। दूल्हे सहित 9 बारातियों को लेकर जा रही एक कार चंबल नदी में गिर गई। 
इस हादसे में सभी की मौत हो गई। यह हादसा नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुआ था। बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन के भैरुनाला की हरिजन बस्ती जा रही थी। गोताखोर विष्णु श्रृंगी के मुताबिक हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ था। 

Must Read: Prime Minister Narendra Modi ने वाराणसी में विश्वनाथ धाम का किया लोकार्पण, मजदूरों के साथ किया भोजन और की पुष्पवर्षा

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :