New Delhi @ 1 नवंबर राज्यों की स्थापना: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब सहित कई राज्यों का स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दी शुभकामनाएं

पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसके चलते सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। आज 1 नवंबर को देश के कई राज्य स्थापना दिवस मनाते है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब सहित कई राज्यों का स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, एजेंसी। 
पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसके चलते सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। आज 1 नवंबर को देश के कई राज्य स्थापना दिवस मनाते है। इसमें हर राज्य का अपना एक इतिहास है। अगर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल जैसे राज्यों की बात करें तो इन सभी राज्यों का 'राज्य पुनर्गठन अधिनियम' के तहत 1 नवंबर 1956 को गठन किया गया। इसी तरह पंजाब, हरियाणा की बात करें तो इन दोनों राज्यों को ''पंजाब पुनर्गठन अधिनियम'' के तहत हरियाणा राज्य को पूर्व पंजाब राज्य से अलग कर भाषाई आधार पर 2 अलग राज्यों का गठन किया गया। वही छत्तीसगढ़ राज्य की बात करें तो ''मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000' के तहत मध्य प्रदेश राज्य के 16 ज़िलों को अलग कर इस राज्य का गठन किया गया। वही अगर केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो इनका गठन अलग-अलग समय पर किया गया था।

लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू (koo) एप के माध्यम से शुभकामनाएं दी। बिरला ने लिखा कि पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के उज्जवल भविष्य तथा यहां के निवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।

Must Read: मुख्यमंत्री ने दिवाली पर राज्य कर्मचारियों को दी सौगात, केंद्र के अनुरूप बढ़ाया तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :