CDS हेलिकॉप्टर हादसे में घायल का निधन: CDS जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी आज इस दूनिया को छोड़ कर चले गए। इंडियन एयरफोर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वरुण सिंह के निधन की जानकारी दी।

CDS जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन

नई दिल्ली, एजेंसी। 
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी आज इस दूनिया को छोड़ कर चले गए। 
इंडियन एयरफोर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वरुण सिंह के निधन की जानकारी दी। 
एयरफोर्स के मुताबिक वरुण सिंह हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर घायल हो गए थे। उनकी गंभीर चोटों की वजह से उन्हें आर्मी अस्पताल से बेंगलूरु भर्ती कराया गया। 
यहां 7 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ते हुए बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। 
तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में 14 में से केवल वुरुण सिंह ही जिंदा बचे थे, वे गंभीर घायल थे। 
गैलेंट्री अवॉर्ड विनर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह  का परिवाद भी देश के लिए सदैव तैयार रहा है। 
उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी वरुण सिंह का परिवार जल, थल और नथ तीनों ही सेनाओं से जुड़ा हुआ है। 
वरुण सिंह के पिता केपी सिंह आर्मी एयर डिफेंस रेजिमेंट में कर्नल से रिटायर्ड थे। जबकि वरुण सिंह के छोटे भाई लेफिटनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में तैनात है।


ये परिवार के साथ भोपाल में रहते थे। वरुण का जन्म दिल्ली में हुआ था। 42 वर्षीय वरुण सिंह की पत्नी गीतांजली और बेटा रिदरमन ​व बेटी आराध्या हैं। 
गौरव की बात यह है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।  
वरुण सिंह को यह अवॉर्ड फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम खराब होने के बाद भी 10 हजार फीट की ऊंचाई से तेजस विमान की लैंडिंग सफलता पूर्वक कराने पर दिया गया था। 
वरुण ने आपदा के समय भी धैर्य नहीं खोया और आबादी से दूर ले जाकर विमान की सफल लैंडिंग कराई। 

प्रधानमंत्री ने जताया दुख
इंडियन एयरफोर्स की ओर से वरुण सिंह के निधन की सूचना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा ​कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा की। उनके निधन की खबर से दुखी हूं,  राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।


उसके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। 
इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी राजनेताओं ने वरुण सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की। 

Must Read: Man Vs Wild के एपिसोड में अजय देवगन, एपिसोड एयर होने से पहले सोशल मीडिया पर देवगन से जुड़े फोटो पर मीम्स की बाढ़

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :