आस्था का महापर्व महाशिवरात्रि 1 मार्च को: महाशिवरात्रि पर राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत ने दी शुभकामनाएं, सोम प्रदोष पर जनाना अस्पताल के काशी विश्वनाथ बाबा का विशेष शृंगार

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि पर्व पर बधाई और शुभकामना दी। राज्यपाल मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शिव और शक्ति के पुण्य मिलन के इस पर्व का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है।

महाशिवरात्रि पर राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत ने दी शुभकामनाएं, सोम प्रदोष पर जनाना अस्पताल के काशी विश्वनाथ बाबा का विशेष शृंगार

जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि पर्व पर बधाई और शुभकामना दी। राज्यपाल मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शिव और शक्ति के पुण्य मिलन के इस पर्व का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। 
उन्होंने भगवान भोलेनाथ से इस पर्व के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की है।  
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी  महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व है। 
भगवान शिव जीवन से संकटों को हरने वाले देवाधिदेव हैं। भक्तों पर वे हमेशा विशेष कृपा बरसाते हैं और उनके कष्टों को दूर करते हैं। वे हमें समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। 
मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ता रहे।


इधर, सोम प्रदोष और बाबा की बिंदौरी पर विशेष शृंगार
वहीं दूसरी ओर से जयपुर के चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल के काशी विश्व नाथ मंदिर मे भोले नाथ की विशेष पूजन किया गया। 
सोम प्रदोष के साथ शिवरात्रि से पूर्व बाबा की बिंदौरी पर शृंगार किया गया। सोम प्रदोष पर आचार्यत्व मधुसूदन निवाणा व अमित शास्त्री आमेर की ओर से समाजसेवी वेदप्रकाश सराफ चौमूं वाले के साथ शिव अभिषेक कराया। मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान मावा—मिष्ठान के साथ भांग का भोग लगाया गया।


पूजन महोत्सव के दौरान जनाना अस्पताल से बाबू लाल जी ने फूल माला से बाबा का मनमोहक शृंगार किया। विशेष शृंगार झांकी के बाद आरती की गई और प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान गंगा प्रसाद, राहुल सिंह सहित कई कर्मचारी और भक्तों ने बाबा की सेवा की। 

Must Read: रामचरितमानस के माध्यम से दिनेश खंडेलवाल की एक अनूठी आध्यात्मिक श्रद्धांजलि, ज्यामितीय आकार की रामचरितमानस

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :