लिविंग इंडेक्स की सर्वे रिपोर्ट : देश में रहने के लिहाज से बेहतरीन शहर गार्डन सिटी और शिमला

देश में रहने के लिहाज से महानगरों में बेंगलुरु सबसे बेहतरीन शहर है। ई ऑफ लिविंग इंडेक्स की सर्वे रिपोर्ट जारी की है। इसमें राजधानी दिल्ली 13वें नंबर पर तो पुणे दूसरे नंबर पर है।

देश में रहने के लिहाज से बेहतरीन शहर गार्डन सिटी और शिमला

जयपुर। 
देश में रहने के लिहाज से बड़े शहरों में बेंगलुरु तो छोटे शहरों में शिमला सबसे बेहतर शहर है। भारत सरकारी की ओर ईज ऑफ लिविंग सूचकांक में यह जानकारी दी गई है। ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक के तहत 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें राजधानी दिल्ली 13वें नंबर पर है। टॉप-20 शहरों में मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, छत्तीसगढ़ का रायपुर, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट, महाराष्ट्र के पुणे, नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई समेत 7 शहर शामिल हैं। लिविंग इंडेक्स में 49 शहर 10 लाख से अधिक आबादी वाले (मिलियन प्लस) हैं, जबकि 62 शहर 10 लाख से कम कम आबादी वाले हैं।
निर्धारित मानकों के आधार पर तैयार की सूची
ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पहली बार 2018 में जारी किया गया था। यह सूची सरकार, पहचान और संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, किफायती आवास, भूमि योजना, पार्क, परिवहन, जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण की गुणवत्ता जैसे 15 मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। 

निकायों में इंदौर सबसे आगे तो कोटा आखिरी पायदान पर
म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स 2020 में 10 लाख से अधिक आबादी वाली नगर निकायों में इंदौर सबसे आगे हैं। इसके बाद सूरत और भोपाल का नंबर आता है। वहीं गुवाहाटी, कोटा और श्रीनगर जैसे शहर आखिरी पायदान पर हैं। 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों की सूची में नई दिल्ली नगर निकाय शीर्ष पर है। वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों में शिलॉन्ग, इम्फाल और कोहिमा आखिरी पायदान पर हैं।
 
शिक्षा में तिरुवनंतपुरम टॉप पर
शिक्षा के मामले में तिरुवनंतपुरम देश का सबसे अच्छा शहर है। दूसरे नंबर पर बेलगांव और तीसरे पर चंडीगढ़ आता है। इसके बाद काकीनाड़ा, इंदौर, इम्फाल, बेंगलुरु, अजमेर और अमृतसर के नंबर हैं। वहीं हेल्थ सर्विसेज में इम्फाल सबसे बेहतरीन शहर है। टॉप-5 में वेल्लौर, पोर्ट ब्लेयर, शिलॉन्ग और मेंगलोर शामिल हैं।

आवासीय स्थिति में भी तिरूवनंतपुरम टॉप पर
आवासीय स्थिति में भी तिरुवनंतपुरम टॉप पर है। इसके बाद दिल्ली, पुंडुचेरी और भोपाल की बारी आती है। पीने के पानी, साफ-सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में वेल्लौर पहले नंबर पर है। इसके बाद तिरुपति, अहमदाबाद, इंदौर और राजकोट जैसे शहर आते हैं।
ट्रांसपोर्टेशन के लिहाज से चेन्नई सबसे बढ़िया शहर है। इसके बाद ठाणे, बेंगलुरु, भोपाल और गुवाहाटी आते हैं। रिक्रिएशन के लिहाज से देश में कोयंबटूर को सबसे बेहतरीन शहर पाया गया है। इस लिस्ट में नवी मुंबई दूसरे और गांधी नगर तीसरे नंबर पर है।

Must Read: सिंदूर की कीमत टीवी सीरियल में मिश्री और अर्जुन ने की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज, घर में दोनों की शादी को लेकर मचा कोहराम

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :