भारत: दिल्ली में दो हथियार सप्लायर पकड़े गए
डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार और रोहतास के रूप में हुई है। उनके पास से 12 अच्छी क्वालिटी की पिस्तौल और 45 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वे मध्यप्रदेश के एक अवैध हथियार निर्माता के साथ एक अंतरराज्यीय हथियार सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

सिंह ने कहा, स्पेशल सेल की एक टीम को दिल्ली एनसीआर में हथियारों की तस्करी की अवैध गतिविधियों के बारे में एक सिंडिकेट की सूचना मिली थी। इस सिंडिकेट के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए निगरानी की गई थी। इंस्पेक्टर शिव कुमार और जितेंद्र मावी को एक गुप्त सूचना मिली और एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया, जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों को 22 अगस्त की शाम को मोदी मिल बस स्टॉप से पकड़ा गया, जब वे खेप पहुंचाने आए थे।
गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ में पता चला कि वे पिछले तीन वर्षों में दिल्ली एनसीआर में 500 से अधिक हथियारों की आपूर्ति कर चुके हैं।
दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
--आईएएनएस
एचके/एसकेपी
Must Read: बीएसएफ ने पाक से आए ड्रोन को खदेड़ा
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन