भारत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी का फर्जी अकाउंट बनाकर फैलाई अफवाह, पुलिस नें किया गिरफ्तार
नोएडा पुलिस के अनुसार, आरोपी साइबर अपराधी है जो कि मोबाइल फोन ट्विटर हैण्डल पर फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अपना प्रभाव जमाकर लोगों को परेशान करने का अपराध करता है। बुधवार को बीटा-2 पुलिस नें आईटी एक्ट में नामित आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल सहित 3 मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान इंजीनियर शैलेंद्र शुक्ला के रूप में हुई है। वह निंबस सोसायटी में रहता है।
दरअसल कुछ दिन पहले युवक ने फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्वीट किया था कि सोसायटी के फ्लैट में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। पुलिस जांच में पता चला था कि अफवाह फैलाने के मकसद से ट्वीट किया गया था। वहीं आरोपी का उसके पड़ोसी से झगड़ा था इसके कारण आरोपी नें पड़ोसी पर पुलिस कार्रवाई कराने के मकसद से यह साजिश रची।
--आईएएनएस
एमएसके/एएनएम
Must Read: देश में एक ही दिन में कोरोना धड़ाम, आज दर्ज हुए 8 हजार 813 नए मामले, कल मिले थे 14 हजार पार
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन