राजस्थान रोडवेज: राजस्थान में महिलाओं की बल्ले बल्ले, अब महिलाओं बालिकाओं को रोडवेज किराए में बड़ी राहत
राजस्थान के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बार उनके राहत के पिटारे से महिलाओं बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज के किराए में बड़ी राहत दी है। अब महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज के किराए में मात्र 10 प्रतिशत किराया ही लगेगा। यह स्कीम मासिक पास पर लागू होगी।

जयपुर। राजस्थान के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बार उनके राहत के पिटारे से महिलाओं बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज के किराए में बड़ी राहत दी है। अब महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज के किराए में मात्र 10 प्रतिशत किराया ही लगेगा। यह स्कीम मासिक पास पर लागू होगी।
राजस्थान में महिलाओं बालिकाओं को रोडवेज किराए के नाम पर अब मात्र 10 प्रतिशत किराया ही देना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की सभी महिलाओं बालिकाओं को रोडवेज का मासिक पास बनवाने पर किराये में 90 प्रतिशत की छूट देने का फैसला करते हुए प्रस्ताव पारित कर दिया है।
राजस्थान के जादूगर का जादू कहे या चुनावी राहत, विधानसभा चुनावों से येन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार राहत पर राहत बांटे जा रहे हैं।
शनिवार को ही बिहार की तर्ज पर जातिगत सर्वेक्षण का मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए सियासत को गरमाने के बाद वापस मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज किराए में बड़ी राहत दी है।
अशोक गहलोत ने पिछले दिनों ही इस सम्बन्ध में घोषणा की थी। ऐसे में अब रोडवेज का मासिक पास बनवाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज किराये की मात्र 10 प्रतिशत राशि ही देनी होगी।
यह छूट राजस्थान रोडवेज की साधारण एवं द्रुतगामी बसों दोनो में राजस्थान राज्य की सीमा में ही लागू होगी।
मौजूदा समय में अभी 45 प्रतिशत की छूट पर मासिक पास बनाए जाते हैं। मासिक पास की यह छूट महिलाओं और पुरुषों दोनो केलिए 45 प्रतिशत थी, अब महिलाओं को मात्र 10 प्रतिशत देना होगा, पुरुषों को 45 प्रतिशत।
राजस्थान में लगभग 1.61 लाख मासिक यात्रा पास जारी किये गए हैं, लेकिन आज की घोषणा के बाद महिलाओं एवं बालिकाओं को 90 प्रतिशत की छूट दिये जाने से इनके पासों की संख्या में दोगुनी से भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है।
इससे पहले गहलोत सरकार ने महिलाओं बालिकाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की हुई थी। जिसके बाद से राजस्थान में महिलाओं का वोल्वो बसों में भी आधा किराया लगता था। ये छूट केवल राजस्थान की सीमा तक ही रखी गई थी।
विधानसभा चुनावों से पहले सीएम गहलोत अन्य वर्गों के साथ ही महिलाओं को भी फोकस करते हुए योजनाएं की घोषणाएं कर रहे हैं। इससे पहले भी महिलाओं केलिए अनेक घोषणाएं कर चुके हैं।
सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के बाद रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए है।
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.