Vice President Election 2022 Today: जगदीप धनखड़-मार्गरेट अल्वा में से आखिर कौन होगा भारत का नया उपराष्ट्रपति, आज होगा कड़ा मुकाबला

Vice President Election 2022: भारत को द्रौपदी मुर्मू के रूप में नया राष्ट्रपति मिलने के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के लिए जंग शुरू हो गई है। आज शनिवार को देश नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है।

जगदीप धनखड़-मार्गरेट अल्वा में से आखिर कौन होगा भारत का नया उपराष्ट्रपति, आज होगा कड़ा मुकाबला

नई दिल्ली । Vice President Election 2022: भारत को द्रौपदी मुर्मू के रूप में नया राष्ट्रपति मिलने के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के लिए जंग शुरू हो गई है। आज शनिवार को देश नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। उपराष्ट्रपति की इस दौड़ में जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 

उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए ऐसा रहेगा कार्यक्रम
देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद आज ही चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। हालांकि, संसद के दोनों सदनों में राजग की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)  उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का जीतना तय माना जा रह है।

ये भी पढ़ें:- अलवर : गांव में रहने वाली लड़की को भगाकर किया निकाह, नाराज परिजनों ने लड़के के घर में लगाई आग

जगदीप धनखड़ के साथ ये पार्टिया हुई खड़ी
इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को राजग के अलावा अन्नाद्रमुक, तेलुगु देशम पार्टीए बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, टीएमसी और बसपा का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में धनकड़ के वोटों की संख्या 65 प्रतिशत से भी अधिक हो सकती है। जिससे उनकी जीत होना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Golden Friday: भारत के लिए शुक्रवार रहा स्वर्णिम! बजरंग, साक्षी और दीपक ने जीते गोल्ड, पदक तालिका में भारत की लंबी छलांग

मार्गरेट अल्वा को मिला इनका समर्थन
वहीं दूसरी ओर, मार्गरेट अल्वा को कांग्रेस के अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना और आम आदमी पार्टी, टीआरएस, झामुमो, पार्टीएनसीपी, वामदल, नेशनल कॉन्फ्रेंस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, जेएमएम, आरजेडी ने समर्थन देने का ऐलान किया है। 

Must Read: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आए मुश्किल में, कोर्ट में परिवाद हुआ दायर

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :