Haryana विधानसभा चुनाव परिणाम: हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार भाजपा की सरकार पर लगाई मोहर, देशभर में आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमतः- भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर मोहर लगाई है। हरियाणा की जनता ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नायब सिंह सैनी के कार्यों और भाजपा जो कहती है, वो करती है की बात पर मोहर लगाई है।

हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार भाजपा की सरकार पर लगाई मोहर, देशभर में आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमतः- भजनलाल शर्मा

जयपुर, 08 अक्टूबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणाम के रूझान आने के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आतिशबाजी की गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर मोहर लगाई है। हरियाणा की जनता ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नायब सिंह सैनी के कार्यों और भाजपा जो कहती है, वो करती है की बात पर मोहर लगाई है।

हरियाणा चुनावों के परिणामों को देखते हुए मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूं कि देशभर में आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी और केंद्र में चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। हरियाणा विधानसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार के दौरान मैंने वहां के कार्यकर्ताओ का उत्साह देखा और हरियाणा प्रदेश की जनता के उत्साह को देखते हुए भाजपा सरकार की हैट्रिक लगेगी यह साफ नजर आ रहा था। हरियाणा की जनता प्रदेश को आगे ले जाने के साथ विकसित हरियाणा बनाना चाहती है। इसलिए भाजपा को तीसरी बार बहुमत प्रदान किया। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में लूट और झूठ का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहती है। कांग्रेसी नेताओं ने चुनावों के साथ जनता के बीच अफवाहें फैलाई ,लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को जवाब देने का काम किया है। ऐसे में मैं हरियाणा की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने विकास के कार्यों पर मोहर लगाई है।

सीएम शर्मा ने कहा कि हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया और राजस्थान से प्रवास पर गए हमारे कार्यकर्ताओं की मेहतन रंग लाई। राजस्थान से जाने वाले कार्यकर्ताओं ने दिन रात जमीनी स्तर पर मेहनत की, उसका परिणाम भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हरियाणा चुनावों में आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभाली थी, उन सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान मेें होने वाले विधानसभा उपचुनावों में भी सभी सीटों पर जीत दर्ज कराएगी। ऐसे में राजस्थान की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ऐसा नेतृत्व है जो कभी आलू से सोना बनाता है तो कभी फैक्ट्री से जलेबी। ऐसे में राहुल गांधी को अपना जनरल नॉलेज बढ़ाने की आवश्यकता है।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। देश में ही नहीं, पीएम मोदी ने वैश्विक पटल भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। ऐसे में हरियाणा की जनता ने देशहित और विकसित हरियाणा के लिए भाजपा सरकार की हैट्रिक लगाई है।

कांग्रेस ने एक बार फिर चुनावों में भ्रम फैलाने का काम किया लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को सीरे से नकार दिया। कांग्रेस ने हरियाणा में सारे हथकंडे अपनाते हुए चुनाव जीतने का माहौल बनाया लेकिन हरियाणा की जनता ने मोदी पर विश्वास जताया।

एक ओर कांग्रेसी नेता कहते है भाजपा आरक्षण समाप्त कर देगी, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर यह कहते है कि सत्ता में आएंगे तो हम आरक्षण समाप्त करेंगे। देशवासी कांग्रेसी नेताओं की हकीकत समझ गए और हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने का काम किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदर्शवादी पार्टी है, जो कहती है, वो करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान बिल को हरियाणा की जनता ने समर्थन किया और भाजपा को बहुमत प्रदान किया। हरियाणा ही नहीं, जम्मू कश्मीर में भी भाजपा का जनाधार बढ़ा है, वहां निष्पक्ष चुनाव हुए है यह जम्मू कश्मीर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

आज जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण मतदान हुआ, पत्थरबाजी की घटनाओं के साथ आतंकवाद पर नकेल कसी गई, यह सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्वमें संभव हो पाया है। राठौड़ ने एक बार फिर दावे के साथ कहा कि राजस्थान के आगामी 7 विधानसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और प्रदेश की जनता मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार के कार्यों पर मोहर लगाएगी। 

भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, मदन दिलावर, विधायक गोपाल शर्मा, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सीआर चौधरी,भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कुमावत, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक , भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हिरेंद्र कोशिक, आईटी संयोजक अविनाश जोशी, मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष व जिले के पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। 

Must Read: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और सीएम भजनलाल शर्मा ने चौरासी तथा सलूंबर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित, कहा भाजपा सरकार ने आदिवासी बहनों-भाइयों के विकास को दी प्राथमिकता

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :