भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक: श्रीलंका में डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपए की 46 प्रतिशत वैल्यू गिरी, महंगाई दर 17 फीसदी के पार

श्रीलंका में इन दिनों हालात खराब है। महंगाई आसमान छू रही है तो रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा है। श्रीलंका में  आजादी के बाद से अब तक की सबसे गंभीर स्थितियां सामने आ रही है। श्रीलंका में महंगाई 17 फीसदी तक पहुंच गई।

श्रीलंका में डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपए की 46 प्रतिशत वैल्यू गिरी, महंगाई दर 17 फीसदी के पार

नई दिल्ली, एजेंसी। 
श्रीलंका में इन दिनों हालात खराब है। महंगाई आसमान छू रही है तो रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा है। श्रीलंका में  आजादी के बाद से अब तक की सबसे गंभीर स्थितियां सामने आ रही है। 
श्रीलंका में महंगाई 17 फीसदी तक पहुंच गई। इसके चलते एक कप चाय भी 100 रुपए तक बेची जा रही है। यहां महंगाई का मुख्य कारण श्रीलंकाई रुपए की वैल्य कमजोर होना बताया जा रहा है। 
मार्च माह में डॉलर के मुकाबले यहां का रुपया 46 प्रतिशत तक गिर गया। इस माह में 1 डॉलर की वैल्यू 201 श्रीलंकाई रुपए से बढ़कर 295 श्रीलंकाई रुपए तक हो गई। इससे श्रीलंका में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। 
श्रीलंका अपनी जरूरतों की वस्तुओं को या तो स्वयं बनाते है या फिर विदेशों से आयात करता है। विदेशों से आयात करने पर इन्हें डॉलर में चुकाना पड़ता है। 
श्रीलंका चीनी, दाल, दवा, पेपर, फूड, आयल तथा ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े इक्विपमेंट के लिए आयात पर निर्भर है। फिलहाल श्रीलंका के पास इन जरुरी वस्तुओं को खरीदने के लिए 15 दिन तक का ही डॉलर बचा हुआ है। 
एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में परीक्षा पेपर छापने के लिए कागज व इंक तक नहीं है। जबकि डीजल पेट्रोल तथा गैस के मामले में भी श्रीलंका के हालात खराब ही है।

यहां पिछले 15 दिनों में ही पेट्रोल पर 50 रुपए तो डीजल पर 75 रुपए दाम बढ़ गए। श्रीलंका में एक लीटर पेट्रोल 254 रुपए में मिल रहा है। जबकि डीजल 176 रुपए में बिक रहा है। 
श्रीलंका में 20 प्रतिशत लोग केरोसिन पर खाना बनाने के लिए निर्भर है। जबकि यहां केरोसिन की सप्लाई भी पंपों से ही की जा रही है। 

Must Read: 90 दिनों के अंतरिक्ष मिशन पर  चीन ने 3 अंतरिक्ष यात्रियों को  स्पेस स्टेशन निर्माण के लिए किया रवाना

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :