Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने देश में किया राष्ट्रीय शोक का एलान

शिंजो आबे के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समेत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कई बड़े राजनीतिक नेताओं ने शोक जताया है।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने देश में किया राष्ट्रीय शोक का एलान
Shinzo Abe Death

नई दिल्ली | जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। उन्हें आज शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में बीच सड़क पर गोली मार दी गई थी जिसके बाद उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। शिंजो आबे के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समेत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कई बड़े राजनीतिक नेताओं ने शोक जताया है।

भारत में कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर देश में 9 जुलाई यानि कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें:- शिंजो आबे पर हमला, पीएम मोदी ने कहा- प्रिय मित्र पर हमले से बेहद दुखी हूं...

पीएम मोदी ने जताई भावुक संवेदनाएं...
पीएम मोदी ने शिंजो आबे की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए उनके प्रति भावुक संवेदनाएं जताई है। उन्होंने कहा कि, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- RJD प्रमुख लालू प्रसाद यावद के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर आई सामने

Must Read: जयपुर एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए अप्रेल में फिर से शुरू होगी फ्लाइट, कोरोना के बाद अब शुरू हुआ इंटरनेशनल ट्रैफिक

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :