फिल्मी पर्दे का खलनायक फिर बना मसीहा: सानिया के दिल में था छेद, अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में कराया इलाज

6 माह पहले दिनों सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से जालोर शहर के गोडीजी निवासी एक महीने की मासूम का भी इलाज करवाया था। परिजनों ने इसका नाम भी सोनू रखा था।

सानिया के दिल में था छेद, अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में कराया इलाज

जालोर। फिल्मी पर्दे पर अक्सर खलनायक के तौर पर नजर आने वाले अभिनेता सोनू सूद गरीब और असहाय परिवारों के दिल में बस चुके हैं। इसके लिए सोनू ने पूरे बॉलीवुड में एक अलग छवि बनाई है। हाल ही सोनू ने जिले की एक 5 महीेने की बच्ची के दिल का छेद का ऑपरेशन करवाकर परिजनों की दुआएं हासिल की है। भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभुलाल जीनगर की पांच साल की बच्ची के दिल में जन्म से छेद था। पांच महीने की सानिया के दिल में छेद के साथ-साथ सांस की नली दबी हुई थी। इलाज में 8 से 9 लाख रुपए का खर्चा आ रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से परिजन उसका इलाज करवाने में असमर्थ थे। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद बच्ची के इलाज के लिए तैयार हुए। सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से करीब 25 दिन तक मुंबई में इलाज के बाद बच्ची स्वस्थ होकर अब घर लौटी है। इस खुशी में उसके परिवार वालों ने भी बेटी का नाम सोनू रखा है। खुद सोनू सूद ने भी ट्वीट कर इस पूरे मामले में खुशी जाहिर की है।

जानकारी के अनुसार भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभु लाल जीनगर की बच्ची के दिल में जन्म से छेद था। परिजन उपचार करवाने में समर्थ नहीं थे, लेकिन एक ट्वीट से सोनू की जिंदगी बदल गई। सूद की टीम ने तत्काल ट्वीट पर परिजनों से संपर्क किया। सोनू सूद फाउंडेशन की टीम जालोर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। बच्ची 25 दिन से एकदम स्वस्थ होकर अब घर पहुंच गई है। सूद फाउंडेशन के प्रभारी हितेश जैन की मानें तो जालोर जिले की सानिया नाम की बच्ची के लिए कमलेश कुमार जीनगर ने नरेश खिलेरी नामक युवक से ट्वीट करवाया। हम उनके पास पहुंचे और उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद रिपोर्ट चेक कर बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया, जहां उसका सफल उपचार हुआ।
प्रमोद जीनगर इससे पहले गुजरात के पालनपुर, अहमदाबाद में डेढ़ महीने से इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल में छेद होने का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी थी। गुजरात में इसके इलाज पर करीब 8 से 9 लाख खर्चा बताया गया था। अब परिजन सोनू को दुआएं देते नहीं थक रहे हैं।

Must Read: राजस्थान में कोरोना से तीन मौत, 24 घंटे में 300 संक्रमित आए सामने

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :