रूस ने यूक्रेन पर किया हमला: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ शुरू किया मिलिट्री ऑपरेशन, ऑपरेशन में दखल देने वालों को रूस की धमकी

आखिरकार रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। रूस के राष्ट्र​पति व्लादिमिर पुतिन ने यू्क्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। पुतिन ने गुरुवार सुबह रूसी टेलिविजन पर बयान जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन में स्पेशल मिलिट्री आपरेशन शुरू कर रहे हैं। इसका मकसद डिमिलिटराइजेशन है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ शुरू किया मिलिट्री ऑपरेशन, ऑपरेशन में दखल देने वालों को रूस की धमकी

नई दिल्ली, एजेंसी। 
आखिरकार रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। रूस के राष्ट्र​पति व्लादिमिर पुतिन ने यू्क्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। 
पुतिन ने गुरुवार सुबह रूसी टेलिविजन पर बयान जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन में स्पेशल मिलिट्री आपरेशन शुरू कर रहे हैं। इसका मकसद डिमिलिटराइजेशन है।
रूस ने यहां यह भी स्पष्ट किया कि हमारा मकसद यूक्रेन को हथियाना नहीं है। यहां की जनता को कोई नुकसान नहीं होगा। यहां की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।
लेकिन हमारे इस आपरेशन में किसी ने दखब देने का प्रयास किया तो अंजाम भगुतने होंगे। 
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के इस बयान के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव के पास कई धमाके सुनाई दिए। 
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बयान में कहा गया कि यूक्रेन की सेना से अपील की जाती है कि वे अपने हथियार डाल दें। रूस ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में 2014 के बाद बने अलगाववादी इलाकों ने हमसे मदद मांगी थी, इनके कहने पर ही हम यह कदम उठा रहे हैं।
 रूस ने कहा कि हमारा मकसद लोगों की हिफाजत करना है। यहां के लोग पिछले आठ साल से यातना व नरसंहार का शिकार हो रहे हैं। इस लिए रूस यूक्रेन में डीमिलिटराइजेशन का कदम उठा रहा है।

रूस की धमकी, अंजाम भुगतना पड़ेगा
इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के बाद बीच में दखल देने वालों को धमकी दी। रूस ने कहा कि यूक्रेन व रूस के बीच हमारे देश को डराने की कोशिश की गई तो रूस तुरंत इसका जवाब देगा। ऐसा अंजाम भुगतना पड़ेगा, जो कभी नहीं सोचा होगा। रूस हर हालात के लिए तैयार हैं।
इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने बयान जारी किया। कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन अपनी हिफाजत करेगा और जंग जीतेंगा। पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है, यूक्रेन के शांति पसंद नगरों में हमला किया जा रहा हैं। 
यह पुतिन का आक्रामक व्यवहार है और उसी के चलते हमला हुआ है। दुनिया को पुतिन को रोकना होगा। यह वो वक्त है जब दुनिया को कदम उठाना होगा। 
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस द्वारा हमले के ऐलान के बाद कहा कि इसके नतीजा बुरा निकलेगा। मानवता इसका अंजाम भुगतेगी। लोगों की जिंदगियां तबाह हो जाएंगी। इसका जिम्मेदार रूस ही होगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रमातोस्क में दो धमाके सुने गए। रूसी सैनिक क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस गए। करीबन सीमा पर दो लाख से ज्यादा रूसी सैनिक तैनात हैं। 

Must Read: स्वीडिश विदेश मंत्री ने तुर्की के साथ नाटो वार्ता होने की पुष्टि की

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :