टार्जन की विमान हादसे में मौत: फिल्म टार्जन इन मैनहैटन में टार्जन का रोल अदाकरने वाले अमे​रिकी कलाकार जो लारा और उनकी पत्नी की विमान हादसे में मौत

टार्जन का रोल निभाने वाले अमेरिकी एक्टर Joe Lara और उनकी पत्नी Gwen Shamblin Lara की एक विमान हादसे में मौत हो गई। विमान हादसे में इन दोनों के अलावा 7 लोगों की भी मौत हो गई। हादसा अमेरिका के नेशविल शहर के पास एक झील में हुआ।

फिल्म टार्जन इन मैनहैटन में टार्जन का रोल अदाकरने वाले अमे​रिकी कलाकार जो लारा और उनकी पत्नी की विमान हादसे में मौत

नई दिल्ली।
टार्जन का रोल निभाने वाले अमेरिकी एक्टर जो लारा (Joe Lara) और उनकी पत्नी ग्वेन शम्ब्लिन लारा (Gwen Shamblin Lara) की एक विमान हादसे में मौत हो गई। विमान हादसे में इन दोनों के अलावा 7 लोगों की भी मौत हो गई। हादसा अमेरिका के नेशविल शहर के पास एक झील में हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने सभी के मौत की आशंका जताई है। रदरफोर्ड काउंटी फायर एंड रेस्क्यू (RCFR) ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एक छोटा बिजनेस जेट शनिवार को सुबह 11 बजे क्रैश हो गया था। इस विमान ने स्मिर्ना के रदरफोर्ड एयरपोर्ट से फ्लोरिडा के पाम बीच के लिए उड़ान भरी थी। विमान पैरसी प्राइस्ट लेक (Parsi Priest Lake) में जाकर गिरा। ये दक्षिणी नेशविल से 12 KM की दूरी पर स्थित है। न्यूज एजेंसियों के मुताबिक फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन ने विमान में 7 लोग सवार होने की जानकारी दी है। RCFR कमांडर के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। फिलहाल हमें किसी के जिंदा होने की उम्मीद नहीं है। इससे रविवार देर रात को RCFR ने अपने पोस्ट में जानकारी दी थी कि एयरक्राफ्ट का मलबा मिला है। इस दौरान कुछ बॉडी के टुकड़े भी मिले हैं। देर रात तक सर्चिंग ऑपरेशन जारी रहा। ये सोमवार सुबह से फिर शुरू किया गया। 1989 में आई फिल्म टार्जन इन मैनहैटन में जो लारा ने टार्जन का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने 1996 से 1997 के बीच टीवी सीरीज टार्जन द एपिक एडवेंचर में काम किया था। 2018 में उन्होंने ग्वेन शम्ब्लिन लारा से शादी की थी। वे क्रिश्चियन वेट लूज ग्रुप की लीडर थीं। उन्होंने इस ग्रुप की स्थापना 1986 में की थी। साल1999 के दौरान टेनेसी के ब्रेंटवुड में रेमनेंट फेलोशिप चर्च की स्थापना की थी। उनके दो बच्चे हैं।

Must Read: भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :