Rajasthan की राजनीति में बयानबाजी: राजस्थान की राजनीति में फिर आया उफान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस नेताओं को बताया ठग

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर उफान आ गया। इस बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं को ठग बताया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने बताया कि आज देश में ऐसे लोग देश की सत्ता में हैं, जो जनता को ठगने का काम कर रहे हैं...

राजस्थान की राजनीति में फिर आया उफान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस नेताओं को बताया ठग

जयपुर। 
राजस्थान(Rajasthan) की राजनीति में एक बार फिर उफान आ गया। इस बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा(Congress State President Govind Singh Dotasara) ने BJP और RSS को लेकर विवादित बयान दिया है। डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं को ठग बताया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा(Congress state president Dotasara) ने बताया कि आज देश में ऐसे लोग देश की सत्ता में हैं, जो जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। ये लोग किसानों, युवाओं और बेरोजगारों के अलावा सभी वर्ग के लोगों को ठग रहे है।

डोटासरा ने कहा कि मैंने ऐसे ही इन लोगों को ठग या ठगोरा नहीं कहा है। ये मंदिर के नाम पर भी जनता से ठगी कर रहे हैं। आरएसएस के लोग भारती भवन में 20—20 करोड़ की रिश्वत  मांग रहे हैं। एक अभी जेल में है और एक का पता नहीं हैं। डोटासरा शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय(State Congress Headquarters) में मीडिया से बात कर रहे थे। डोटासरा ने कहा कि देश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बन रहा है। देश की 130 करोड़ जनता राम मंदिर बना रही है। इस मंदिर में भाजपा थोड़े ही बना रही है। भाजपा तो चंदा चोरी का काम कर रही है। भाजपा ने गलत बातें फैलाई। जय श्रीराम(jay shreeraam) के नारे से कौन मना कर रहा है?
आजादी के आंदोलन में नहीं है कोई योगदान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि BJP और RSS के लोगों का आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। ये लोग देश में झूठ फैला रहे हैं। ये लोग सेना के शौर्य के पीछे छिपकर एक बार चुनाव क्या जीत गए, देश की जनता को परेशान कर रखा है। अब देश से ऐसे ठगों को हटाने के लिए पूरे देशभर में कांग्रेस अभियान चलाएगी। देश की जनता को कांग्रेस का इतिहास बताया जाएगा। डोटासरा ने कहा कि भाजपा ने ऐसा प्रचारित किया है कि जैसे देश के विकास और आजादी के आंदोलन में उनका योगदान हो। देश का 90 प्रतिशत विकास कांग्रेस सरकारों ने किया है।

Must Read: ‘विदेशी’ टी-शर्ट पहनकर ‘राहुल बाबा’ निकले भारत जोड़ने, राजस्थान में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :