चिकित्सा प्रबंधन, प्रभारी नियुक्त: राजस्थान सरकार हीटवेव को लेकर सजग, चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में नियुक्त किए प्रभारी अधिकारी, जानें जालोर, सिरोही के प्रभारी चिकित्सक
सिरोही की कमान डॉ कमलेश चौधरी डॉ. कमलेश चौधरी को सिरोही, डॉ. प्रदीप चौधरी को जालोर व सांचोर, चिकित्सा विभाग ने संयुक्त निदेशक डॉ. सम्पत सिंह जोधा को अजमेर एवं केकड़ी, उप निदेशक डॉ. यदुराज को अलवर, खैरथल-तिजारा, डॉ. देवेन्द्र सोनी को बांसवाड़ा, रामबाबू जयसवाल को डूंगरपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जयपुर। प्रदेश में हीटवेव को देखते हुए भजनलाल सरकार सजग और सर्तक नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जहां स्वयं पेयजल समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण करने पहुंच गए, वहीं चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में चिकित्सा प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर हीटवेव के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए इन प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवंटित जिलों में दौरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह के मुताबिक सभी प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में संबंधित प्रभारी सचिव से समन्वय स्थापित कर हीटवेव प्रबंधन को लेकर पाई जाने वाली कमियों का मौके पर ही समाधान करेंगे। वहीं अस्पतालों में हीटवेव प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक चैकलिस्ट भी तैयार की गई है।
इन व्यवस्थाओं की होगी जिम्मेदारी
एसीएस शुभ्रा सिंह के मुताबिक अस्पतालों में हीटवेव से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित बैड, दवाइयों, उपकरणों एवं आईस पैक आदि की उपलब्धता के संबंध में निरीक्षण कर पाई गई कमियों का समाधान किया जाएगा।
वहीं चिकित्सा संस्थानों में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर, मटके या घड़े, मरीजों के लिए एसी, कूलर एवं पंखें की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रभारी अधिकारी जिलों में लू-तापघात से बचने के लिए आमजन को जागरूक करेंगे।
इसके लिए आईईसी सामग्री, आपातकालीन एम्बूलेंस में कोल्ड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा संस्थानों में फायर एनओसी तथा पानी-बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।
सिरोही की कमान डॉ कमलेश चौधरी
डॉ. कमलेश चौधरी को सिरोही, डॉ. प्रदीप चौधरी को जालोर व सांचोर, चिकित्सा विभाग ने संयुक्त निदेशक डॉ. सम्पत सिंह जोधा को अजमेर एवं केकड़ी, उप निदेशक डॉ. यदुराज को अलवर, खैरथल-तिजारा, डॉ. देवेन्द्र सोनी को बांसवाड़ा, रामबाबू जयसवाल को डूंगरपुर, डॉ. एम.पी. जैन को बारां, डॉ. सुआलाल को बाड़मेर एवं बालोतरा, डॉ. राजेश शर्मा को भरतपुर एवं डीग, डॉ. मुस्ताक खान को भीलवाड़ा-शाहपुरा, डॉ. दिनेश पारीक को बीकानेर एवं डॉ. विजय मित्तल को बूंदी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र शर्मा को चित्तौडगढ़, डॉ. सांवरमल स्वामी को चूरू, डॉ. अनमोल खण्डेवाल को दौसा, डॉ. एम.एल. सालोदिया को धौलपुर, डॉ. देवेन्द्र चौधरी को हनुमानगढ़, डॉ. रघुराज सिंह को जयपुर प्रथम एवं दूदू, डॉ. ओ.पी.शर्मा को जयपुर द्वितीय, डॉ. एम. पी. सिंह को झालावाड़, डॉ. एस.एन. धौलपुरिया को झुंझुनूं, डॉ. अभिनव अग्रवाल को करौली, डॉ. विरेन्द्र मीना को कोटा, डॉ. दुर्गेश राय को नागौर, डॉ. तरूण चौधरी को राजसमंद, डॉ. गिरिश द्विवेदी को सवाई माधोपुर, डॉ. महेश सचदेवा को सीकर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार डॉ. रोमेल सिंह को श्रीगंगानगर व अनूपगढ़, डॉ. राकेश गोचर को पाली, डॉ. देवेश्वर देव को टोंक, डॉ. इन्द्रजीत सिंह को उदयपुर व सलूम्बर, डॉ. प्रकाश शर्मा को प्रतापगढ़, डॉ. सुनील सिंह बिष्ट को जैसलमेर, डॉ. विजयलक्ष्मी को ब्यावर, डॉ. मनीषा चौधरी को डीडवाना-कुचामन, डॉ. रोहित मीना को गंगापुर सिटी, डॉ. पुरूषोत्तम सोनी को जोधपुर ग्रामीण व जोधपुर, डॉ. नरोत्तम शर्मा को कोटपूतली-बहरोड़, डॉ. अजय चौधरी को नीमकाथाना एवं डॉ. राजेश झांदू को फलौदी का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Must Read: दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में किया गया पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण ऑपरेशन
पढें हेल्थ खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन