Punjab: ‘मान’ मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, कल हो सकता है बड़ा फेरबदल, कई विधायक बनेंगे मंत्री!

Mann Cabinet Expand: पंजाब में कांग्रेस पार्टी को सत्ता विहीन करने वाली अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी’ के मुख्यमंत्री बने (Bhagwant Singh Mann) भगवंत सिंह मान अब अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सीमए मान कल सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। 

‘मान’ मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, कल हो सकता है बड़ा फेरबदल, कई विधायक बनेंगे मंत्री!

नई दिल्ली | Mann Cabinet Expand: पंजाब में कांग्रेस पार्टी को सत्ता विहीन करने वाली अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी’ के मुख्यमंत्री बने (Bhagwant Singh Mann) भगवंत सिंह मान अब अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सीमए मान कल सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। 

पंजाब में ‘आप’ की ‘मान’ सरकार का गठन होने के बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सीएम भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार शाम 5 बजे होगा। जिसमें कई नए नेताओं को मंत्रिमंडल में कार्यभार सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस दौरान 6 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें:-  Amravati Murder: महाराष्ट्र के अमरावती में भी उदयपुर जैसा खूनी खेल! पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

हो सकता है बड़ा फेरबदल 
जानकारी में सामने आ रहा है कि, सोमवार को मान सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान बड़ा फेरबदल हो सकता है। वर्तमान समय में मान सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 9 है। ऐसे में मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर मंत्रियों की संख्या 15 से 16 हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- PM Meet Vasundhara Raje: वसुंधरा राजे से पीएम मोदी ने जाने पुत्रवधू निहारिका के हालचाल, कहा- आप चिंता न करें


इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री
- डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर
- चेतन सिंह जोड़ामाजरा
- अनमोल गगन मान
- अमन अरोड़ा
- फौजा सिंह सरारी

ये भी पढ़ें:-  Kanhaiya Lal Murder: सीकर में फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद, कल विशाल जुलूस की तैयारी, जयपुर में 5 दिन बाद बहाल

बता दें कि, पंजाब सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र भेजकर सोमवार शाम को शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय मांगा गया है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में सीएम मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच कथित तौर पर बैठक हुई जिसमें मान मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला लिया गया। 

Must Read: गहलोत सरकार ने देर रात बदले प्रशासनिक अधिकारी, करौली कलेक्टर को हटाया, जालोर के नए कलेक्टर होंगे निशांत जैन, देखें 69 अधिकारियों की लिस्ट

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :