India @ पद्मश्री अवॉर्ड 2020: राजस्थान के सुंडाराम वर्मा सहित देश के 119 महानुभावों को राष्ट्रपति ने पद्म सम्मान से किया सम्मानित, वर्मा ने 1 लीटर पानी में पौधा उगाने की तकनीक को किया था ईजाद

भारत में आज देश के 119 महानुभावों को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया गया।

राजस्थान के सुंडाराम वर्मा सहित देश के 119 महानुभावों को राष्ट्रपति ने पद्म सम्मान से किया सम्मानित, वर्मा ने 1 लीटर पानी में पौधा उगाने की तकनीक को किया था ईजाद

नई दिल्ली, एजेंसी। 
भारत में आज देश के 119 महानुभावों को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया गया। वहीं कला क्षेत्र में अभिनेत्री कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 119 लोगों की सूची में एक नाम राजस्थान से ऐसा भी है जिसने अपना सबकुछ इस प्रकृति के लिए लगा दिया और धरा पर पेड़ पौधे लगाने के साथ कम पानी में पौधा उगाने की तकनीक ईजाद की।

राजस्थान के सीकर जिले के दांता कस्बे के किसान सुंडाराम वर्मा ने कृषि क्षेत्र में नवाचार करने पर भारत सरकार की ओर से आज राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुंडाराम पिछले 10 सालों से कृषि के क्षेत्र में नवाचार  कर रहे हैं। उन्होंने 1 लीटर पानी में पौधा उगाने की तकनीक हासिल कर चुके हैं। इस तकनीक से इलाके में करीब 50 हजार पौधे भी लगवाए हैं। इतना ही नहीं, प्रकृति के लिए समर्पित सुंडाराम ने दो बार शिक्षक की नौकरी ठुकरा दी थी। किसानों की बदहाली को देखते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार करने को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया।
एकता, करण जौहर सहित कई दिग्गज
राष्ट्रपति भवन में करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम सहित 102 लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया गया, वहीं 10 लोगों को पद्म भूषण तो 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इनमें 29 महिलाएं और एक ट्रांसजेडर भी शामिल है। पद्म विभूषण सम्मान से शिंजो आबे पब्लिक अफेयर्स, एसपी बालासुब्रमण्यम कला,बेले मोनप्पा हेगड़े  मेडिसिन, नरिंदर सिंह कपानी साइंस, मौलाना वहीदुद्दीन खान स्प्रिचुएलिटी, बी.बी. लाल आर्कोलॉजी, सुदर्शन साहू कला क्षेत्र में दिए गए।

वहीं पद्म भूषण सम्मान के. एस. चिथरा कला, तरुण गोगोई पब्लिक अफेयर्स,चंद्रशेखर काम्बरा साहित्य एवं शिक्षा,सुमित्रा महाजन पब्लिक अफेयर्स,नृपेंद्र मिश्रा सिविल सर्विस,राम विलास पासवान पब्लिक अफेयर्स,केशूभाई पटेल पब्लिक अफेयर्स,कल्बे सादिक स्प्रिचुएलिटी,रजनीकांत देवीदास श्रॉफ ट्रेड और इंडस्ट्री,तरलोचन सिंह पब्लिक अफेयर्स दिए गए। इनके साथ पद्मश्री से भूरी बाई कला, एकता कपूर कला,करण जौहर कला,प्रकाश कौर समाजिक कार्य,जगदीश चंद्र हल्दर साहित्य और शिक्षा, प्रेम चंद्र शर्मा कृषि,अशोक कुमार साहू मेडिसिन, सिंधुताई सपकल सामाजिक कार्य दिए गए। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के कई लोगों को सम्मानित किया गया। 

Must Read: Medical Education Minister ने सिरोही सहित प्रदेश के 16 निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के कार्य को समयावधि पर करने के दिए निर्देश

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :