2024 में पीएम उम्मीदवार होंगे: नीतीश कुमार की आज फिर से ताजपोशी, तेजस्वी यादव बनेंगे उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये विधायक

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में हुए बड़े उलटफेर के बाद आज नीतीश कुमार एक बार फिर से 8वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने भाजपा को बीच में ही छोड़कर एक बार फिर आरजेडी के साथ सांठगाठ कर ली हैं।

नीतीश कुमार की आज फिर से ताजपोशी, तेजस्वी यादव बनेंगे उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये विधायक

पटना | Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में हुए बड़े उलटफेर के बाद आज नीतीश कुमार एक बार फिर से 8वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने भाजपा को बीच में ही छोड़कर एक बार फिर आरजेडी के साथ सांठगाठ कर ली हैं। इसके चलते मंगलवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

तेजस्वी यादव फिर बनेंगे उपमुख्यमंत्री
बिहार में एनडीए की सरकार गिरने के बाद अब नई सरकार में मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही होंगे, लेकिन उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम पद पर आसीन होंगे।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price Today: बढ़ती महंगाई के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव, आप भी कर लें चेक

मंत्रिमंडल को लेकर चल रही तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन के मंत्रिमंडल को लेकर भी तैयारी चल रही है। जिसमें करीब 35 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। खबरों के अनुसार, जेडीयू और आरजेडी खेमे से 14-14 विधायकों को मंत्री बनाया जाएंगा, जबकि, 7 मंत्री अन्य दलों से शामिल होंगे। नीतीश कुमार का दावा है कि, उनके पास कुल 165 विधायकों का समर्थन है।

लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम पद के उम्मीदवार होंगे नीतीश कुमार
राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ एक डील की है। जिसके मुताबिक, नीतीश कुमार सिर्फ 8-10 महीने के लिए ही बिहार के सीएम पद पर रहेंगे। इसके बाद वे लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर खड़े होंगे।

ये भी पढ़ें:- आज हो सकते हैं बड़े फैसले: खाटूश्यामजी हादसा, कई अधिकारियों पर गाज, हुए सस्पेंड, सीएम गहलोत ने बुलाई बैठक

Must Read: पंजाब में आप पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक विधायक एक पेंशन योजना की लागू, अब चाहे कितनी बार ही बनें विधायक, पेंशन एक बार ही मिलेगी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :