बिहार की राजनीति में नया रंग: आज महागठबंधन सरकार का विस्तार, RJD का रहेगा दबदबा, ये MLA बन सकते हैं मंत्री

Nitish Kumar Cabinet Expansion: भाजपा से नाता तोड़कर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले सीएम नीतीश आज अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। महागठबंधन से हाथ मिलाने के बाद नीतीश कुमार को आरजेडी, जेडीयू , कांग्रेस, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा समेत 7 पार्टियों का समर्थन प्राप्त है।

आज महागठबंधन सरकार का विस्तार, RJD का रहेगा दबदबा, ये MLA बन सकते हैं मंत्री

पटना | Nitish Kumar Cabinet Expansion: भाजपा से नाता तोड़कर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले सीएम नीतीश आज अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। महागठबंधन से हाथ मिलाने के बाद नीतीश कुमार को आरजेडी, जेडीयू , कांग्रेस, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा समेत 7 पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। लेकिन सूत्रों की माने तो इस मंत्रिमंडल विस्तार में आरजेडी का दबदबा रहने वाला है। 

करीब 31 मंत्री लेंगे शपथ
महागठबंधन की इस सरकार में नीतीश कुमार सीएम है तो वहीं तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम है। नीतीश और तेजस्वी की नई सरकार का ये पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सूत्रों के आज होने वाले विस्तार में करीब 31 मंत्री शपथ लेंगे। जिन्हें बिहार के राज्यपाल फागू चौहान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि, नीतीश कुमार को 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करना है।

ये भी पढ़ें:- दान राशि से बनाया था घर: नोबेल पुरस्कार विजेता ‘सू ची’ को अब भ्रष्टाचार के आरोप में 6 साल की जेल

सूत्रों की माने तो आज होने वाले शपथग्रहण समारोह में इन विधायकों को मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की ओर से संतोष मांझी को मंत्री पद मिल सकता है, जबकि कांग्रेस की ओर से शकील अहमद, राजेश कुमार मंत्री बन सकते है।

जेडीयू की ओर से 

  •  बिजेंद्र यादव
  •  विजय चौधरी
  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • मदन साहनी
  • दामोदर राउत
  • संजय झा
  • जामा खान
  • सुमित कुमार सिंह
  • लेसी सिंह
  • उपेंद्र कुशवाहा

आरजेडी की ओर से 

  • तेज प्रताप यादव
  • सुरेंद्र यादव
  • चंद्रशेखर
  • शशि भूषण सिंह
  • कार्तिक सिंह
  • कुमार सरबजीत
  • भूदेव चौधरी
  • अख्तरुल इस्लाम शाहीन
  • शाहनवाज
  • समीर महासेठ
  • अनीता देवी
  • आलोक मेहता
  • राहुल तिवारी
  • सुधाकर सिंह
  • अनिल साहनी

Must Read: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 588 करोड़ की लागत से बनने वाले आईपीडी टॉवर एवं हृदय रोग संस्थान का किया शिलान्यास

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :