Indo-France सैन्य अभ्यास एक्स शक्ति 2021: फ्रांस के साथ भारतीय सेना का सैन्य अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों में दोनों राष्ट्रों की सैन्य टुकड़ियों का संयुक्त प्रशिक्षण

भारत—फ्रांस की सैन्य टुकडियों के मध्य संयुक्त् अभ्यास किया गया।  सैन्य अभ्यास एक्स शक्ति 2021  का छठा संस्करण 12 दिनों के गहन संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के बाद संपन्न हुआ।

फ्रांस के साथ भारतीय सेना का सैन्य अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों में दोनों राष्ट्रों  की सैन्य टुकड़ियों का संयुक्त प्रशिक्षण

नई​ दिल्ली, एजेंसी।
भारत—फ्रांस की सैन्य टुकडियों के मध्य संयुक्त् अभ्यास किया गया।  सैन्य अभ्यास एक्स शक्ति 2021  का छठा संस्करण 12 दिनों के गहन संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के बाद संपन्न हुआ। इस सैन्य अभ्यास में कृत्रिम इंसर्जेंसी का मुकाबला करने/आतंकवाद विरोधी माहौल से निपटने में चरमपंथी समूहों पर अपनी युद्ध शक्ति और प्रभुत्व का प्रदर्शन किया गया। इस सैन्य अभ्यास ने दोनों सैन्य टुकड़ियों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत संयुक्त माहौल में आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया, इसमें मुकाबले की तैयारी और आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए सामरिक प्रशिक्षण सहित अर्ध शहरी वातावरण में प्रशिक्षण की वैधता भी शामिल थी। दोनों टुकड़ियों ने अपनी सर्वोत्तम परिचालन प्रक्रियाओं और अनुभवों को साझा किया। दोनों सेनाओं की टुकड़ियों ने न केवल सामरिक अभ्यासों में बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर सद्भाव की भावना को विकसित किया। दोनों ही सैन्य टुकड़ियों ने इस अभ्यास के दौरान हासिल किए गए मानकों के संदर्भ में इस अभ्यास से अर्जित परिणामों पर संतोष व्यक्त किया। यह अभ्यास विश्व को आतंकवाद से मुक्त करने की शपथ की दिशा में एक और उल्लेखनीय मील का पत्थर साबित हुआ है।  इस अभ्यास ने निश्चित रूप से दोनों भागीदार देशों के बीच सैन्य कूटनीति को आगे बढ़ाने में एक अन्य आयाम भी जोड़ा है।

Must Read: ब्रिटेन मंकीपॉक्स वैक्सीन की छोटी खुराक देकर आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास में

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :