अवकाश के बदले मांगी थी अस्मत: जोधपुर नगर निगम के सफाई निरीक्षक की आशिकी महिलाओं ने चप्पलों से उतारी

जोधपुर नगर निगम के एक निरीक्षक को अवकाश के बदले में अस्मत मांगना भारी पड़ा। महिलाओं ने सफाई निरीक्षक की जमकर धुनाई कर दी। महिला का आडियो वायरल हुआ है। भाई की तबीयत ​खराब होने के चलते सफाई कर्मचारी से महिला बार—बार निवेदन कर रही है, लेकिन आरोपी निरीक्षक धर्मेन्द्र परेशान महिला को बार—बार दोस्ती रखने के लिए कहता रहा।

जोधपुर नगर निगम के सफाई निरीक्षक की आशिकी महिलाओं ने चप्पलों से उतारी

जोधपुर | जोधपुर नगर निगम के एक निरीक्षक को अवकाश के बदले में अस्मत मांगना भारी पड़ा। महिलाओं ने सफाई निरीक्षक की जमकर धुनाई कर दी। महिला का आडियो वायरल हुआ है। भाई की तबीयत ​खराब होने के चलते सफाई कर्मचारी से महिला बार—बार निवेदन कर रही है, लेकिन आरोपी निरीक्षक धर्मेन्द्र परेशान महिला को बार—बार दोस्ती रखने के लिए कहता रहा। अब इस आशय का आडियो वायरल हुआ है। यही नहीं महिलाओं ने इसके बाद धर्मेन्द्र गहलोत की आशिकी महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई करते हुए उतार दी है।

निगम महिला कर्मचारियों ने निगम वार्ड 61 कार्यालय में इंस्पेक्टर की कर दी जमकर धुनाई कर दी। यह घटना जोधपुर के नगर  निगम वार्ड 61 की बताई जा रही है। पीड़िता अपने भाई का स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए सीएल की मांग कर रही है, लेकिन धर्मेन्द्र गहलोत उससे अनर्गल मांग रख रहा है। यही नहीं महिला को यह कह रहा है कि वह सीएल अवकाश के बजाय उपस्थिति ही दर्ज करवा देगा।

महिलाओं ने उतारी आशिकी
मामले की जानकारी सामने आने पर महिलाओं ने गुस्साते हुए आरोपी निरीक्षक की आशिकी का भूत चप्पलों से उतारा। बुरी तरह से पिटाई करते हुए उसका वीडियो वायरल किया है।

Must Read: नही थम रही शराब तस्करी की "लाइन", सिरोही जिले से होकर आज भी गुजरती हैं शराब तस्करी की गाड़ियां

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :