Indian Navy: भारतीय नौसेना को मिले दो नए स्वदेशी वॉरशिप, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता
भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान से टक्कर लेने के लिए अपनी ताकत और बढ़ोतरी कर ली है। भारतीय नौसेना में दो नए स्वदेशी लड़ाकु जहाज आईएनएस ‘सूरत’ और ‘उदयगिरी’ नौसेना बेड़े में शामिल हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई के मझगांव डॉक में स्वदेश निर्मित दो युद्धपोत सूरत और उदयगिरी को लॉन्च किया।
नई दिल्ली | भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान से टक्कर लेने के लिए अपनी ताकत और बढ़ोतरी कर ली है। भारतीय नौसेना में दो नए स्वदेशी लड़ाकु जहाज आईएनएस ‘सूरत’ और ‘उदयगिरी’ नौसेना बेड़े में शामिल हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई के मझगांव डॉक में स्वदेश निर्मित दो युद्धपोत सूरत और उदयगिरी को लॉन्च किया। भारतीय नौसेना की बढ़ती शक्ति से पड़ोसी देश पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है।
रक्षामंत्री बोले- रणनीतिक ताकत के साथ आत्मनिर्भरता का करेंगे प्रतिनिधित्व
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि दोनों वॉरशिप के नौसेना में आने के बाद सेना के शस्त्रागार की शक्ति और बढ़ गई है। रक्षामंत्री ने कहा कि ये दोनों वॉरशिप दुनिया के सामने भारत की रणनीतिक ताकत के साथ आत्मनिर्भरता की ताकत का भी प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये भी पढ़ें:- शीना बोरा हत्याकांड: आखिरकार 6 साल से जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत
- आईएनएस सूरत पूर्व कोलकाता क्लास विध्वंसक का अपग्रेडेड वर्जन है। ये विशाखापट्नम क्लास डेस्ट्रॉयर श्रेणी का आखिरी विध्वंसक है।
- आईएनएस उदयगिरी शिवालिक क्लास फ्रिगेट है। जो पी17ए प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें:- Kota: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे एमबीएस अस्पताल, महिला के स्वास्थ्य की ली जानकारी, अस्पताल का हाल देख रह गए दंग
Must Read: यहां 15 अगस्त को सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिलने लगी धरती, घबराकर घरों से बाहर दौड़े लोग
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन