Andra Pradesh Gas Leak: जहरीली गैस का तांडव! अचानक बेहोश होकर गिरने लगी महिलाएं, 50 की बिगड़ी तबियत

Andra Pradesh Gas Leak: आंध्र प्रदेश में जहरीली गैस के रिसाव की बड़ी घटना सामने आई है। जिसके चलते 50 महिला कर्मियों की तबियत बिगड़ गई।

जहरीली गैस का तांडव! अचानक बेहोश होकर गिरने लगी महिलाएं, 50 की बिगड़ी तबियत

अनकापल्ली |  Andra Pradesh Gas Leak: आंध्र प्रदेश में जहरीली गैस के रिसाव की बड़ी घटना सामने आई है। जिसके चलते 50 महिला कर्मियों की तबियत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, राज्य के अनकापल्ली जिले से एक केमिकल कंपनी में जहरीली गैस का रिसाव हो गया है। जिस कारण कंपनी में काम करने वाली करीब 50 महिला कर्मियों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केमिकल कंपनी को सील कर दिया गया है। वहां से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 

बेहोश होकर गिरने लगी महिलाएं
जहरीली गैस रिसाव का यह हादसा अनकापल्ली जिले के औद्योगिक क्षेत्र अच्युतपुरम में हुआ। यहां एक केमिकल कंपनी में मंगलवार देर शाम गैस का रिसाव हो गया। जिससे कंपनी में काम कर रही महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे बेहोश होने लगी और कुछ महिलाओं को उल्टी होने लगी। इसके चलते कंपनी में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:- Incident in Gurugram: गुरुग्राम में दर्दनाक घटना! 17वीं मंजिल से गिरे 5 लोग, एक 12वीं मंजिल पर अटका, चार की मौत

खाना खाकर लौटी थी कैंटीन से जाना पड़ा अस्पताल
इस घटना की जानकारी देते हुए अंकापल्ले पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे के करीब कर्मचारी कैंटीन गए हुए थे। जब वे वापस काम पर लौटे तो कुछ महिला कर्मियों को उल्टियां होने लगी। सांस लेने में तकलीफ के चलते कई महिलाएं बेहोश हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 50 महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:- डर दिखा कामकाजी महिला का देहशोषण: नशीला शर्बत पिलाकर कॉन्स्टेबल समेत चार के खिलाफ देह शोषण का मामला दर्ज

कंपनी पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई
कंपनी में हुए गैस रिसाव की जांच में पुलिस जुटी हुई है। गैस लीक के कारणों को तलाशा जा रहा है साथ ही पता लगाया जा रहा है कि, क्या कंपनी की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं थी। अगर ऐसा पाया जाता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 

Must Read: जम्मू-कश्मीर में SI भर्ती घोटाले को लेकर CBI की यूपी-दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :