परीक्षा में राज्य में पहला स्थान: हेमेंद्रसिंह ने कनिष्ठ अभियंता (कृषि) भर्ती में पहला स्थान प्राप्त कर  जालोर जिले  का बढ़ाया  मान 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता (कृषि) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में जालोर के सराणा निवासी हेमेंद्रसिंह मंडलावत ने नव चयनित अभ्यर्थियों की सूची में राजस्थान में पहला स्थान  हासिल करने पर ग्रामीणों ने साफा एवं फूलमालाएं पहना कर अभिनंदन कर बधाई दी।

हेमेंद्रसिंह ने कनिष्ठ अभियंता (कृषि) भर्ती में पहला स्थान प्राप्त कर  जालोर जिले  का बढ़ाया  मान 
hemendra singh jalore

जालोर | मन में जुनून हो तो कोई भी राह कठिन नही होती। जालोर जिले के  सराणा के निवासी हेमेंद्रसिंह  पुत्र गणपत सिंह मण्डलावत ने कनिष्ठ अभियंता कृषि  भर्ती परीक्षा में राज्य में पहली रेंक हासिल की हैं।

जिससे जालोर जिले का नाम रोशन हुआ है। गत दिनों हुई राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता (कृषि) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में जालोर के सराणा निवासी हेमेंद्रसिंह मंडलावत ने नव चयनित अभ्यर्थियों की सूची में राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।

हेमेंद्र सिंह के  पिता  रिटायर्ड  शिक्षक गणपतसिंह मंडलावत ने बताया कि हेमेंद्रसिंह ने कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई सराणा गांव में ही कि है। 12वीं कक्षा विद्या भारती उमावि जालोर से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर से वर्ष 2020 में बीटेक किया। निरंतर अध्ययन से मिली सफलता पर उनके परिजनों व ग्रामीणों ने भी बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना की।

ग्रामीणों ने किया हेमेंद्र सिंह का अभिनंदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता (कृषि) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में जालोर के सराणा निवासी हेमेंद्रसिंह मंडलावत ने नव चयनित अभ्यर्थियों की सूची में राजस्थान में पहला स्थान  हासिल करने पर ग्रामीणों ने साफा एवं फूलमालाएं पहना कर अभिनंदन कर बधाई दी।

ग्राम विकास अधिकारी में भी हुआ था चयन

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 में भी हेमेंद्र सिंह मण्डलावत का अंतिम चयन हो चुका हैं लेकिन उन्होंने अब कनिष्ठ अभियंता ही बनने का मानस बना रखा हैं।

Must Read: सिरोही में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करते हुए लिखनी थी दीवारों पर, लिख दिए स्वच्छता के नारे, खर्च होना था 13 लाख कर दिया 56 लाख रुपए

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :