IPL के लिए तैयार डीसी के श्रेयस: आईपीएल के फेज—2 के लिए फिट दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर, ट्रेनिंग सेशन का शेयर किया वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग  के बचे हुए मैच अब 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे। आईपीएल फेज 2 के लिए भारत से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम  यूएई रवाना हो गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शनिवार को यूएई के लिए रवाना हो जाएंगे।

आईपीएल के फेज—2 के लिए फिट दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर, ट्रेनिंग सेशन का शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली, एजेंसी। 
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL)  के बचे हुए मैच अब 19 सितंबर से UAE में खेले जाएंगे। IPL फेज 2 के लिए भारत(India) से चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीम UAE रवाना हो गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के खिलाड़ी शनिवार को यूएई के लिए रवाना हो जाएंगे। इन सब के बीच दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रैयस अय्यर 10 दिन पहले ही बैटिंग कोच प्रवीण आमरे के साथ यूएई पहुंच गए। यूएई में अय्यर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) के स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो शेयर भी किया है। अय्यर ने ट्रेनिंग सेशन में लंबा सिक्स भी लगाया और ग्राउंड के चारों दिशाओं में शॉट खेले। वे अब पूरी तरह से फिट बताए जा रहे हैं। IPL के बचे हुए मैचों में खेलने के लिए अय्यर पूर्ण रूप से तैयार हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें फिर से कप्तानी सौंप सकती है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभी कप्तानी को लेकर कुछ भी कहा नहीं जा रहा है।
वन डे सीरीज में ​चोटिल हो गए थे अय्यर 
दरअसल श्रेयस अय्यर IPL के 14वें सीजन शुरू होने से पहले   ही इंग्लैंड के साथ घरेलू वनडे सीरीज में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। अय्यर के कंधे में चोट लगने के चलते वे आईपीएल के मैच नहीं खेल पाई। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह पर ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी थी। ऋषभ पंत(Rishabh Pant) की कप्तानी में दिल्ली ने 8 मैच खेले और इन में से 6 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गए। अगर बात श्रेयस अय्यर की कप्तानी की करें तो अय्यर की कप्तानी में भी दिल्ली कैपिटल्स 2020 में पहली बार IPL के फाइनल में पहुंची थी। गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें सीजन को खिलाड़ियों के बीच सेशन में कोरोना (Corona) संक्रमित होने के बाद रोक दिया गया था। अब बचे हुए 31 मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच खेले जाना हैं। 

Must Read: BCCI and Virat Kohli को लेकर चल रहे कप्तानी विवाद के बीच पूर्व सिलेक्टर वेंगसरकर ने दिया बयान, कोहली के समर्थन में नजर आए वेंगसरकर

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :