सिरोही भाजपा कार्यकर्ताओं में छाई खुशी: दीपेंद्र सिंह पीथापूरा को बनाया भाजपा युवा मोर्चा बाड़मेर ज़िले का प्रभारी

दीपेंद्र सिंह पीथापूरा को भाजपा युवा मोर्चा के बाड़मेर ज़िले के प्रभारी बनने पर सिरोही ज़िले के भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर छा गई।

दीपेंद्र सिंह पीथापूरा को बनाया भाजपा युवा मोर्चा बाड़मेर ज़िले का प्रभारी

बाड़मेर | भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान ने संगठन को मज़बूत करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने पूरे प्रदेश में जिला प्रभारियों की घोषणा की। जिसमें सिरोही ज़िले के युवा नेता दीपेंद्र सिंह पीथापूरा को बाड़मेर भाजपा युवा मोर्चा का जिला प्रभारी मनोनित किया।

ये भी पढ़ें:- जालोर में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रिंसीपल रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिरोही के भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

दीपेंद्र सिंह पीथापूरा को भाजपा युवा मोर्चा के बाड़मेर ज़िले के प्रभारी बनने पर सिरोही ज़िले के भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर छा गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देकर ख़ुशी व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:- सिरणवा की गोद में सजेगा मां का दरबार, नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ सहित होंगे धार्मिक अनुष्ठान और गरबा का विराट आयोजन

Must Read: सलमान खान के बाद उनके वकील को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी से हड़कंप

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :