मुख्यमंत्री गहलोत और बजट 2022: मुख्यमंत्री गहलोत ने गृह जिले जोधपुर पर की सौगातों की बरसात, जोधपुर में एम्स के बाद अब बनेगा न्यूरो साइंस इंस्टीट्यूट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में वर्ष 2022—23 का बजट पेश किया। यूं तो सीएम गहलोत ने प्रदेश के प्रत्येक जिले को बजट में कुछ ना कुछ सौगात दी,लेकिन गृह जिले जोधपुर पर कुछ खास मेहरबान रहें। सीएम गहलोत ने अपने गृह जिले को चिकित्सा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान रखा।

मुख्यमंत्री गहलोत ने गृह जिले जोधपुर पर की सौगातों की बरसात, जोधपुर में एम्स के बाद अब बनेगा न्यूरो साइंस इंस्टीट्यूट

जयपुर। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में वर्ष 2022—23 का बजट पेश किया। यूं तो सीएम गहलोत ने प्रदेश के प्रत्येक जिले को बजट में कुछ ना कुछ सौगात दी,लेकिन गृह जिले जोधपुर पर कुछ खास मेहरबान रहें। 
सीएम गहलोत ने अपने गृह जिले को चिकित्सा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान रखा। गहलोत ने जोधपुर में न्यूरो साइंस इंस्टीट्यूट खोलने की घोषणा की घोषणा की। इसके साथ ही बोरानाड़ा में मल्टी स्टोरी इंडस्ट्रियल कॉम्पलैक्स बनाने की घोषणा की गई है।
आप को बता दें कि जोधपुर में एम्स, एनएलयू, फैशन इंस्टीट्यूट, फुटवियर डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट, आयुर्वेद, कृषि व पुलिस यूनिवर्सिटी की सौगात गहलोत पहले ही दे चुके हैं। 
अब एक डेंटल कॉलेज की कमी को भी पूरा कर दिया।
जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सात नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेज शुरू होंगे। राजस्थान स्टेट स्पोट्स इंस्टीट्यूट के रूप में एक और संस्थान प्रदान किया गया है।
10 करोड़ की लागत से खेल संस्थान तो इतनी ही लागत से पैरा खेल अकादमी भी बनाई जाएगी।
जोधपुर में औद्योगिक विकास के लिए बोरानाडा में 250 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी इंडस्ट्रियल कॉम्पलैक्स तैयार होगा। 
यहां आईटी, रेडिमेड गारमेंट, ज्वैलरी व सर्विस सेक्टर से जुड़ी इकाइयां स्थापित हो सकेगी।


जोधपुर में सीएम गहलोत की घोषणाएं:—


—न्यूरो साइंस इंस्टीट्यूट
—कमला नेहरू चेस्ट अस्पताल का विकास 
—मेडिकल कॉलेज में साथ नए सुपर स्पेशलिल्ट पाठ्यक्रम 
—एमडीएम अस्पताल में कार्डिक लैब
—नई डेंटल कॉलेज 
—नवचौकिया अस्पताल को सैटेलाइट का दर्जा
—उदयमंदिर स्वास्थ्य केन्द्र अब शहरी स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत 
—जोधपुर में सीएमएचओ का नया पद सृजित होगा।
— बर से बिलाड़ा तक की सड़क को पायलट प्रोजेक्ट के तहत दुर्घटना रहित किया जाएगा तैयार

—सेखाला, शेरगढ़ व भोपालगढ़ में कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
—मौलाना अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण।
—सुमेर लाइब्रेरी का 42 करोड़ की लागत से संवर्द्धन
—20 करोड़ की लागत से पैरा खेल अकादमी होगी तैयार, लूणी में खेल स्टेडियम
—फिजिकल कॉलेज को 10 करोड़ से होगा अपग्रेड
—15 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट
—20 करोड़ की लागत से दिव्यांग महाविद्यालय 
—30 करोड़ की लागत से जोधपुर में जनजाति आवासीय विद्यालय का होगा निर्माण
— बोरानाडा में 250 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी इंडस्ट्रियल कॉम्पलैक्स सेंटर
—जोधपुर में नया इनलैंड कंटेनर डिपो खोला जाएगा।
—हाईकोर्ट परिसर में 8.53 करोड़ की लागत से बार काउंसिल भवन का निर्माण होगा।
—जिले के कापरड़ा में नया पुलिस थाना
—सेखाला व लाल सागर में नई पुलिस चौकी
—कुड़ी व फलसूंड नई तहसील होगी
—माचिया सफारी पार्क में 10 करोड़ से विकास कार्य
—भोपालगढ़ में नई कृषि मंडी बनाई जाएगी
—ओसियां में कृषि महाविद्यालय खोला जाएगा

Must Read: पुजारी की मौत के बाद शव रखकर किया जा रहा आंदोलन समाप्त, सरकार ने मानी मांगे, 30 अप्रेल तक संभागीय आयुक्त जांच कर देंगे रिपोर्ट, प्रकरण में शामिल अधिकारी होंगे एपीओ

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :