मैग्जीन के लिए कराया था न्यूड फोटोशूट: न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह सुबह-सुबह ही पहुंच गए पुलिस थाने, खुद को बताया निर्दोष

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट कंट्रोवर्सी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। रणवीर सिंह ने इस मामले में मुंबई के चेंबुर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है।

न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह सुबह-सुबह ही पहुंच गए पुलिस थाने, खुद को बताया निर्दोष

मुंबई | Ranveer Singh Nude Photoshoot Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट कंट्रोवर्सी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। रणवीर सिंह ने इस मामले में मुंबई के चेंबुर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। गौरतलब है कि, एक्टर रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसे लेकर देश में विवाद छिड़ गया था और और उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था।

सुबह ही पहुंच गए थाने
न्यूड फोटोशूट मामले को लेकर एक्टर रणवीर को मुंबई पुलिस की तरफ से नोटिस दिया गया था, जिसके तहत उन्हें पुलिस के सामने हाजिर होना था। ऐसे में रणवीर सिंह आज सुबह करीब 7.30 बजे लीगल टीम के साथ मुंबई पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। 

ये भी पढ़ें:- जबरदस्ती जमाता हक: रिश्ते की आड़ में जीजा अपनी साली पर जमाता रहा हक, जब नहीं मानी बात तो...

कल तक का समय था, आज ही हुए पेश
मीडिया की माने तो रणवीर सिंह पर आईपीसी की धारा 292, 294, 509 के अलावा आईटी एक्ट के सेक्शन 67ए के अंतर्गत शिकायत दर्ज हुई है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने करीब 2 घंटे तक उनके बयान दर्ज किए। बता दें कि, मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को 30 अगस्त तक का पुलिस के सामने बयान देने का नोटिस दिया था, लेकिन रणवीर सिंह ने आज ही पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज करावा दिया।

ये भी पढ़ें:- वाह रे तकदीर! : हौद में गिरा बच्चा और मौत खींच ले गई चार युवा भाईयों को, घर-गांव में मचा कोहराम

खुद को बताया निर्दोष
जानकारी के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह ने पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए खुद को निर्दाेष बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कतई मालूम नहीं था कि, उनका ये फोटोशूट उनके लिए मुसीबत बन जाएगा। उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसी के साथ उन्होंने पुलिस को आश्वासन दिया कि, वे आगे भी जांच में सहयोग करते रहेंगे।

Must Read: दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज, लिखा— धरती के तरह मां होने का आशीर्वाद मिला

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :