Uttarpradesh विधानसभा चुनाव BJPउम्मीदवार: Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जारी की 107 उम्मीदवारों की सूची, योगी आदित्यना​थ गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 107 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में भाजपा उम्मीदवारों के नाम जारी किए।

Uttar Pradesh  विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जारी की 107 उम्मीदवारों की सूची, योगी आदित्यना​थ गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव

जयपुर। 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 107 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में भाजपा उम्मीदवारों के नाम जारी किए।

भाजपा की ओर से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में गुरुवार को  आयोजित बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए थे। ​
उत्तर प्रदेश के पहले और दूसरे चरण में आयोजित चुनावों में 113 सीटों पर मतदान होना है। आपको बतादें कि ​उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। 
इसके तहत पहला चरण 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर होगा। इसके बाद 14 फरवरी को 55 सीटों पर चुनाव होंगे। 
गोरखपुर से चुनाव मैदान में सीएम योगी
भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी है। योगी गोरखपुर शहर से विधानसभा चुनाव मैदान में होंगे। 
पहले इनका नाम अयोध्या से माना जा रहा था। वहीं यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। 
इनके अलावा आगरा ग्रामीण से उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी बेबीरानी मौर्य को चुनाव मैदान में उतारा गया हैं। भाजपा की इस सूची में 44 ओबीसी, 19 एससी, 10 महिला मैदान मेें है। 
जबकि 21 नए चेहरे इस बार सामने आए है। यूपी भाजपा से कई विधायकों के टिकट काट दिए गए।इनमें अमरोहा विधायक संगीता चौहान, मेरठ की सिवालखास से जितेंद्र सतवाई, मेरठ कैंट से सत्यप्रकाश अग्रवाल का नाम भी शामिल है। 
भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सबसे ज्यादा गरीबों के मकान बनाए। यहां घर—घर बिजली, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। 
गरीबों के कल्याण से मोदी शासन पर भरोसा बढ़ा है। योगी की सरकार ने पांच सालों में दंगाइयों पर नकेल कस दी। बेटियां यहां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसे में 2022 का चुनाव में जनता का आशीर्वाद भाजपा पर रहेगा। 
भाजपा से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी के 53 उम्मीदवारों के साथ सपा रालोद गठबंधन के 29 उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए गए।
यहां देखें भाजपा लिस्ट:—

Must Read: अवैध शराब गोदाम मामले में रोहिड़ा सरपंच ने जारी किया वीडियो, मामले में पुलिस पर लगाए फंसाने के आरोप

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :