राजस्थान अब जल्द मिलेगी नई पेंशन: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नई पेंशन के लिए जारी किए आदेश, इस तारीख के बाद प्रदेश के 88.44 लाख पेंशनर्स को मिलेंगे 1150 रूपए प्रतिमाह

मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। यह बढी हुई पेंशन का सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। प्रदेश के 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी की जाएगी।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नई पेंशन के लिए जारी किए आदेश, इस तारीख के बाद प्रदेश के 88.44 लाख पेंशनर्स को मिलेंगे 1150 रूपए प्रतिमाह

जयपुर, 23 जून 2024। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 88.44 लाख पेंशनर्स को जल्द ही नई बढ़ी हुई पेंशन जारी करेंगे। इसके लिए सामाजिक कल्याण विभाग ने तारी तैयारी कर ली है। विभाग के मुताबिक 27 जून को झुंझुनूं में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का पेंशनर्स के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के मुताबिक चुनाव पूर्व किया गया एक और वादा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरा किया है।


मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति व उनके परिवार को राज्य सरकार की सुविधाओं से लाभान्वित करने को प्रतिबद्ध है।

सरकार आगे भी लोक कल्याण के कार्य जारी रखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत व विकसित राजस्थान का संकल्प भी पूरा किया जाएगा। मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि दी जाएगी।

यह बढी हुई पेंशन का सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। प्रदेश के 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के पेंशनर्स को एक अप्रैल 2024 से पेंशन राशि ₹1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए करने की घोषणा की थी।

सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों व जरूरतमंदों को पेंशन देकर उन्हें आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है तथा तथा समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Must Read: Army's 3 Grenadier बटालियन के अधिकारी, पूर्व सैनिक और ग्रामीणों की उपस्थिति में Colonel Shiv singh ने मनाया 100वां जन्मदिन

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :