प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: बाबा रामदेव मन्दिर भागली प्याऊ का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास  के साथ सम्पन्न

अंतिम दिन सोमवार को सिरेमन्दिर महंत गंगा नाथ महाराज, जागनाथ महादेव मठ नारणावास के महंत महेंद्र भारती, भैसवाड़ा एवं लेटा मठ के महंत रणछोड़ भारती, सरत मठ के महंत शंकर स्वरूप ब्रह्माचारी, मलकेश्वर मठ जालोर के महंत सेवा भारती, ईश्वर नाथ महाराज, विष्णु भारती जागनाथ मठ नारणावास आदि की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

बाबा रामदेव मन्दिर भागली प्याऊ का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास  के साथ सम्पन्न
pran pratishtha in narnawas

जालोर |  जालोर बागरा  सड़क मार्ग पर भागली सिंधलान प्याऊ  पर स्थित नव निर्मित  बाबा राम देव मन्दिर की तीन दिवसीय  प्राण प्रतिष्ठा  महोत्सव हर्षोल्लास  के साथ  सोमवार को  सम्पन्न हुआ।

पहले दिन  भागली सिंधलान गांव से भागली प्याऊ पर स्थित रामदेव मन्दिर तक ढोल, नगाड़ो  एवं गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षा करते हुए हर्षोल्लास के साथ सोभा यात्रा निकाली गई।

वही अंतिम दिन सोमवार को सिरेमन्दिर महंत गंगा नाथ महाराज, जागनाथ महादेव मठ नारणावास के महंत महेंद्र भारती, भैसवाड़ा एवं लेटा मठ के महंत रणछोड़ भारती, सरत मठ के महंत शंकर स्वरूप ब्रह्माचारी, मलकेश्वर मठ जालोर के महंत सेवा भारती, ईश्वर नाथ महाराज, विष्णु भारती जागनाथ मठ नारणावास आदि की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित हुआ।

pran pratishtha in narnawas

सोमवार को  सुभ मूर्त  वेला में  रामदेव मन्दिर में बाबा रामदेव की मूर्ति बिराजमान की गई। तीन दिन तक विष्णु  याग पंडित आचार्य महावीर प्रसाद शास्त्री के द्वारा पुरुशुक्त के 108 आवरत्नो  की आहुतियां दी गई।

 अर्जुन श्रीमाली द्वारा  वास्तु यज्ञ किया गया। भवर लाल शर्मा के द्वारा कुटीर यज्ञ किया गया।

परविन्द्र सिंह व उगम सिंह  धानपुर  यजमानो ने तीन दिन तक  आहुतियां दी। वही तीन दिन तक महा प्रसादी का भी आयोजन हुआ। साथ ही अंतिम दिन लेटा महंत रणछोड़ भारती, महंत महेंद्र भारती, ईश्वर नाथ महाराज, कल्याण सिंह धानपुर, सुमेर सिंह धानपुरा, रूप सिंह राठौड़ नारणावास, लाल सिंह धानपुर, इन्द्र सिंह भागली सिंधलान, परविन्द्र  सिंह धानपुर, गुमान सिंह, बलदेव सिंह धानपुर, उगम सिंह, कुंपाराम देवासी, दशरथ सिंह सेदरिया, गुमान सिंह भगली, श्रवण सिंह बालोत, इंदरजीत सिंह आदि की मौजूदगी में  पूर्ण  आहुति के साथ मूर्ति स्थापना व विष्णु याग को संपन्न किया गया।

pran pratishtha in narnawas

आबू राज के सिध्द  चंदन गिरी महाराज ने भी बाबा राम देव के दर्शन कर भक्तों को  आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर  रतन सिंह भागली सिंधलान, किसान नेता बजरंग सिंह बागरा, रमेश चन्द्र, पहाड़ खान, रहमान खान, छैल सिंह, हस्तीमल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, कांतिलाल अग्रवाल  बागरा, महेंद्र सिंह भागली सिंधलान, भोला राम देवासी, तलसा राम, निम्बा राम, अमरदास वैष्णव, वचन सिंह भगली  आदि उपस्थित थे।

Must Read: हैदराबाद, उत्तर प्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी शेर कोरोना पॉजिटिव

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :