भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज: भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, भाजपा राज करने के लिए नहीं, बल्कि देश बदलने के लिए करती है राजनीति

भाजपा राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती हैं। भाजपा हर व्यक्ति को उसका हक मिले, इसके लिए काम करती हैं। देश का किसान, महिला, युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार बजट और योजनाओं के आधार पर काम कर रही है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश,  भाजपा राज करने के लिए नहीं, बल्कि देश बदलने के लिए करती है राजनीति

जयपुर, 03 सितंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने BJP प्रदेश कार्यालय में CM भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा को पार्टी का सदस्य बनाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान का आगाज किया।

इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का आह्वान किया और कहा कि BJP कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को पार्टी की रीति-नीति और पंच निष्ठाओं से अवगत कराते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनाए।

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश में परिवारवादी या व्यक्ति विशेष पर आधारित राजनैतिक पार्टियां कार्य कर रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित वो पार्टी है जहां अंत्योदय की अवधारणा पर कार्य किया जाता है।

राठौड़ ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है और मोदी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है। हम सब को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाना हैं और आम जनता को पार्टी परिवार से जोड़ना है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा में सर्वांगीण विकास की नीति पर कार्य किया जाता है। भाजपा कार्यकर्ता को घर-घर जाकर हर परिवार से संपर्क करना है और सदस्य बनाना है। अगर कोई अभियान से जुड़ना नहीं चाहता है तो भी उसे पार्टी की रीति नीति जरूर बताए।

BJP कार्यकर्ता सवा करोड़ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। हम सब जन प्रतिनिधिगण अपने क्षत्रों में अभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाए।

CM भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है। अब भाजपा प्रदेश के साथ जिलों में सघन अभियान चलाएगा।

BJP के कार्यकर्ता इस अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक लेकर जाएंगे। सदस्यता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्याें से अवगत करवाए और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता के बीच जाकर चर्चा करें।  

CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती हैं। भाजपा हर व्यक्ति को उसका हक मिले, इसके लिए काम करती हैं। देश का किसान, महिला, युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार बजट और योजनाओं के आधार पर काम कर रही है।

BJP संगठन का निर्माण अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास और उत्थान के लिया किया गया, और भाजपा की सरकार आज उसी नीति पर कार्य कर रही है। 

BJP सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और प्रदेश में भी इस अभियान का आगाज किया। अब 4 सितंबर को प्रदेश के प्रत्येक जिले में भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रेसवार्ता के माध्यम से अभियान को लॉन्च करेंगे।

Dr. Arun Chaturvedi  ने बताया कि भाजपा प्रदेश में सवा करोड़ सदस्यों को पार्टी परिवार का सदस्य बनाएगी। इसके लिए राजस्थान के 51 हजार 700 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता को 200-200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 88 00 00 2024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर या नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है।

यह अभियान दो चरणों में चलेगा। इसका पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

BJP सदस्यता अभियान के प्रदेश स्तरीय शुभारंभ अवसर पर जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, जवाहर सिंह बेढ़म, ओटाराम देवासी, बाबूलाल खराडी, कन्हैया लाल चौधरी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा, नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच, प्रभुलाल सैनी,

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगडी, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया,भूपेंद्र सैनी, वासुदेव चावला, डॉ महेंद्र कुमावत, अजीत मॉडण, स्टेफी चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, आईटी संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया संयोजक हिरेंद्र कोशिक, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक उपस्थित रहे।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Must Read: विक्रम के. दोराईस्वामी ब्रिटेन में अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :