पहले भी हो चुके गिरफ्तार : एक्टर KRK पर पुलिस का शिकंजा, इस मामले में कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

बॉलीवुड और भोजपुर एक्टर कमाल आर खान (केआरके) इस बार बड़ी परेशानी में आ गए हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया है। 

एक्टर KRK पर पुलिस का शिकंजा, इस मामले में कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

मुंबई | हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहने वाले बॉलीवुड और भोजपुर एक्टर कमाल आर खान (केआरके) इस बार बड़ी परेशानी में आ गए हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया है। 

2020 के एक विवादास्पद ट्वीट के मामले में गिरफ्तार
मुंबई पुलिस मंगलवार सुबह एक्टर केआरके को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने केआरके को साल 2020 के एक विवादास्पद ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया है। केआके को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने विवादित ट्वीट मामले को लेकर बोरीवली कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- CM Gehlot Sanchore Visit: : जालोर के सांचौर में सीएम गहलोत के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, प्रशासनिक अधिकारी ले रहे जायजा

आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज़
पुलिस के अनुसार, एक्टर केआरके की गिरफ्तारी आईटी एक्ट के तहत हुई है और कई सालों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि, केआरक के खिलाफ 2020 में एफआईआर दर्ज की गई थी। केआरके भारत से बाहर थे इसलिए हमने लुक आउट सर्कुलर जारी किया हुआ था। उनके भारत आने के साथ ही गिरफ़्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज़ किया है।

ये भी पढ़ें:- घर से भागे लोग: उत्तराखंड के रुद्रपुर में जहरीली गैस का तांडव, रेस्क्यू टीम अधिकारी सहित 25 लोग अस्पताल में भर्ती

सलमान ने भी किया था मानहानि का केस
अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कमाल खान के लिए ये कोई नयी बात नहीं है। इससे पहले भी वे गिरफ्तार हो चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म राधे पर निगेटिव कमेंट्स करने को लेकर सलमान ने भी केआके पर मानहानि का मुकदमा किया था।

Must Read: Youth Affairs and Sports Minister Ashok Chandna ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल करने की घोषणा की

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :