सिरोही 2 महिलाओं का भीलवाड़ा में सम्मान: सिरोही की सुनीता बैरवा और सुरेखा मोदी को राजस्थान आयरन लेडी अवार्ड से किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सिरोही जिले की दो महिलाओं को भीलवाड़ा जिले में सम्मानित किया गया। दोनों महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य के चलते इन महिलाओं को राजस्थान आयरन लेडी अवार्ड ​दिय गया।

सिरोही की सुनीता बैरवा और सुरेखा मोदी को राजस्थान आयरन लेडी अवार्ड से किया सम्मानित

सिरोही। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सिरोही जिले की दो महिलाओं को भीलवाड़ा जिले में सम्मानित किया गया। 
दोनों महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य के चलते इन महिलाओं को राजस्थान आयरन लेडी अवार्ड ​दिय गया।
भीलवाड़ा में साईं ऑर्गेनाइजेशन ऑफ सोशल इंप्रूवमेंट स्वयंसेवी संस्था की ओर से गजाधर मानसिंह की धर्मशाला ट्रस्ट में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया।


सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जगदीश मानसिंह, विशिष्ट अतिथि मंजू पोकरणा, डॉ अरूणा-पंचारिया एसोसिएट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा, साईं ऑर्गनाइजेशन की संस्थापिका रेखा शर्मा, सह अध्यक्ष राजकुमार सोनी, चंद्रकांता नैनावटी, रियाज पठान, अश्विन कुमार उपस्थित थे। इस दौरान मंच संचालक शिक्षक गोपाल द्वारा किया गया। 
इसमें 23 जिलों के कुल 168 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें कुल 82 सक्रिय महिलाओं जिन्होंने महिला समुदाय के बीच जाकर उन्हें स्वावलंबी बनने हेतु जागरूक किया, फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो स्वास्थ्य क्षेत्र हो पलायन मजदूरों के लिए भोजन हो या वैक्सीनेशन सुरक्षा हो रोजगार हेतु प्रशिक्षण हो जाति भेदभाव को मिटाते हुए विवाह हो या अपने अधिकारों की जानकारियों के अभाव में जो वंचित रह जाते हैं। इन्हें प्रेरित कर आगे लाने का कार्य किया हो।


इन महिलाओं में से प्रत्येक जिले से दो सक्रिय उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के नाम का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। 
इसमें सिरोही जिले से स्वयंसेवी संस्था में 17 बरसों से कार्यरत सुनीता बैरवा आबू रोड एवं वार्ड 25 की पार्षद  तथा समाज सेवीका सुरेखा मोदी का चयन किया गया। इन दोनों को राजस्थान आयरन लेडी अवार्ड उपाधि से नवाजा गया।
इसमें केसरिया अपर्णा भेंट कर प्रशंसा पत्र एवं  प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य के लिए सस्नेह सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केवल 2 महिलाओं का ही नहीं अपितु सिरोही जिले की सक्रिय महिलाओं के लिए भी है।

Must Read: फील्ड मार्शल मानेकशॉ पर बायोपिक तैयार कर रहे विक्की कौशल ने उनके जन्म दिन पर टाइटल की घोषणा की, फिल्म का नाम रखा 'सैम बहादुर'

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :