हत्यारे के साथ पुलिसकर्मियों की सेल्फी: पहलवान सुशील कुमार को पुलिस ने किया तिहाड़ जेल शिफ्ट, पुलिसकर्मियों ने हत्या के आरोपी सुशील के साथ खिचवाएं फोटो

ओ​लंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिए गए। हालांकि हत्या के आरोप लगने के बाद भी इस पहलवान के फैंस कम नहीं हुए। शुक्रवार को जब सुशील कुमार को तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया तो पुलिस वाले भी इस पहलवान के साथ फोटो लेने में पीछे नहीं रहे।

पहलवान सुशील कुमार को पुलिस ने किया तिहाड़ जेल शिफ्ट,  पुलिसकर्मियों ने हत्या के आरोपी सुशील के साथ खिचवाएं फोटो

नई दिल्ली।
ओ​लंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल (Sushil Kumar Tihar shift) में शिफ्ट कर दिए गए। हालांकि हत्या के आरोप लगने के बाद भी इस पहलवान के फैंस कम नहीं हुए। शुक्रवार को जब सुशील कुमार को तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया तो पुलिस वाले भी इस पहलवान के साथ फोटो लेने में पीछे नहीं रहे। भले ही पुलिस की निगरानी में हत्या के आरोपी सुशील कुमार तिहाड़ जेल भेज गए, लेकिन इस दौरान वह मुस्कुराता हुआ नजर आया। हालांकि पुलिस की इस सेल्फी के बाद जेल में सुशील कुमार को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। सुशील ने जेल प्रशासन से कहा था कि उसकी जान को लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग (Lawrence Bishnoi-Kala Jathedi Gang) से खतरा है। 23 मई को गिरफ्तार किए गए सुशील कुमार( wrestler Sushil Kumar) की पुलिस रिमांड 2 जून को खत्म हुई थी। इसके बाद उसे मंडोली जेल (Mandoli Jail) में भेजा गया था। जेल संख्या 15 में सुशील को एक अलग सेल में 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया था। दिल्ली की कोर्ट ने सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी है। उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद शुक्रवार को उसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (Metropolitan Magistrate) के सामने पेश किया गया था। हिरासत बढ़ने के साथ ही सुशील को तिहाड़ जेल भी शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद कहा था कि 4 मई को रात 1.15 से 1.30 के बीच छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium) की पार्किंग एरिया में पहलवानों के दो गुटों में झड़प हुई थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें 5 पहलवान जख्मी हो गए। इनमें सागर (23), सोनू (37), अमित कुमार (27) और 2 अन्य पहलवान शामिल थे। सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा था। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ था। पुलिस को घटनास्थल से 5 गाड़ियों के अलावा एक लोडेड डबल बैरल गन और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। वहीं सुशील कुमार का एक वीडियो भी सामने आया था, इसमें वह दोस्तों के साथ हॉकी स्टिक से सागर की पिटाई करते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये वीडियो घटना वाले दिन खुद सुशील कुमार ने अपने दोस्त के मोबाइल से शूट करवाया था, ताकि कुश्ती सर्किट में उसका खौफ बना रहे। तस्वीरों में घायल पहलवान 23 वर्षीय सागर धनखड़ को जमीन पर पीठ के बल खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा जा सकता है। आरोपी सुशील कुमार और तीन अन्य ने उसे घेर रखा है। सभी के हाथ में हॉकी स्टिक है।

Must Read: वायुसेना ने मनाया 89वां एयरफोर्स डे, आकाश में दिखाया पराक्रम, रफाल, मिग और अपाचे का शक्ति प्रदर्शन

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :