Sirohi डिलीवरी केस में मरीज को रक्तदान: Sirohi ब्लड बैंक के पेथोलॉजिस्ट Dr Vijay Prakash Choudhary ने दिया मानवता का परिचय, डिलीवरी केस में रक्तदान

बी पॉजिटिव रक्त की कमी के चलते परिजन परेशान हो गए। ब्लड़ बैंक में भी बी पॉजिटिव रक्त नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो गई। इधर, ब्लड़ बैंक में कार्यरत पेथोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय प्रकाश चौधरी को जब मरीज की स्थिति की जानकारी हुई तो उन्होंने मानवता का परिचय दिया

Sirohi ब्लड बैंक के पेथोलॉजिस्ट Dr Vijay Prakash Choudhary ने दिया मानवता का परिचय, डिलीवरी केस में रक्तदान

सिरोही। 
राजकीय जिला चिकित्सालय में आज मेडिकल स्टाफ ओर से मानवता का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला की मदद की गई। 
माकरोड़ा निवासी सुकी देवी डिलीवरी के लिए अस्पताल भी भर्ती हुई। महिला में रक्त की कमी के चलते परिजनों को रक्त की व्यवस्था करवाने के लिए कहा गया।
बी पॉजिटिव रक्त की कमी के चलते परिजन परेशान हो गए। ब्लड़ बैंक में भी बी पॉजिटिव रक्त नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो गई।
इधर, ब्लड़ बैंक में कार्यरत पेथोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय प्रकाश चौधरी को जब मरीज की स्थिति की जानकारी हुई तो उन्होंने मानवता का परिचय दिया। 
डॉक्टर विजय प्रकाश चौधरी ने स्वयं अपना बी पॉजिटिव रक्तदान कर मरीज एवं परिजनों को राहत पहुंचाई। 
इसके बाद मरीज एव परिजनों मे उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। एक डॉक्टर के रक्तदान करने से हजारों युवाओं मे प्रेरणा की अलख जगती है।
ब्लड़ बैंक में कार्यरत सीनियर लेब टेक्नीशियन सोहन सिंह देवड़ा, सरफराज अहमद, राजेंद्र मीणा, मेल नर्स डुगाराम  एवं अशोक कुमार, सोनिया पंवार मौजूद रहे।

Must Read: Actors Vicky Kaushal and Katrina Kaif की शादी की रस्में आज से शुरू, संगीत सेरेमनी आज शाम होटल बरवाड़ा फोर्ट में

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :