Video कांग्रेस का स्थापना दिवस: Congress के 137वें स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष Sonia Gandhi ने हाथ से फहराया ध्वज, ध्वजारोहण कार्यक्रम में डोरी खींचते ही हाथ में आ गया झंडा

कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर आज अजीब वाकया हो गया। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर झंडा फहराने पहुंची थीं।

Congress के 137वें स्थापना दिवस पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष  Sonia Gandhi ने हाथ से फहराया ध्वज, ध्वजारोहण कार्यक्रम में डोरी खींचते ही हाथ में आ गया झंडा

नई दिल्ली, एजेंसी।  कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर आज अजीब वाकया हो गया। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर झंडा फहराने पहुंची थीं। 
इस दौरान पार्टी का झंडा फहराने के दौरान डोरी खींचते ही झंडा सोनिया गांधी पर आ गिरा।


हालांकि इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता ने भी ध्वज फहराने की मदद की लेकिन बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ध्वज फहराया।
 इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी पार्टी मुख्यालय पर पहुंची और वहां झंडे की डोर खींची तो एक कार्यकर्ता ने उनकी मदद करने का प्रयास किया। 
दोनों ने डोरी खींची तो झंडा ​नीचे आ गिरा। कांग्रेस पार्टी का झंडा सोनिया गांधी पर गिर गया। 


झंड़ा गिरने पर एक बार तो सभी कांग्रेसी चौंक गए। लेकिन सोनिया गांधी ने हाथ से ही पार्टी का झंडा फहरा दिया। 
इस दौरान सोनिया गांधी का रिएक्शन बेहद शांत नजर आया।


इसके बाद स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी गंगा जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की जा रही है।
देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है और लोकतंत्र व संविधान  को दरकिनार किया जा रहा है। 
ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है। 
इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हम कांग्रेस हैं, वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है। 

Must Read: यूरोप के 8 देशों ने कोवीशील्ड वैक्सीन को दिया ​ग्रीन सिग्नल, कोवीशील्ड की दोनों डोज वाले भारतीय को नियमों में छूट

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :