नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय: नई​ दिल्ली में देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के आवास में प्रधानमंत्री संग्रहालय, पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू के नई दिल्ली स्थित आवास में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रेल को होगा।  गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग्रहालय का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

नई​ दिल्ली में देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के आवास में प्रधानमंत्री संग्रहालय, पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, एजेंसी। 
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू के नई दिल्ली स्थित आवास में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रेल को होगा।
 गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग्रहालय का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बुधवार को संग्रहालय की पहली तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में पंड़ित नेहरू की तस्वीर के सामने नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी नजर आ रही है। 
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की कार्यकारी परिषद के चेयरमैन के मुताबिक प्रधानमंत्री संग्रहालय में पंडित नेहरू को संस्थान निर्माता के रूप में दर्शाया गया है।


इस संग्रहालय में नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक के सभी पीएम के जीवन, कार्य, देश के प्रति उनके योगदान को दर्शाया गया है। 
आपको बता दें कि नई​ दिल्ली के तीन मूर्ति भवन के 45 एकड़ जमीन पर प्रधानमंत्री संग्रहालय बना हुआ है।  इस प्रधानमंत्री संग्रहालय में पहले देश के पहले प्रधानंत्री पंडित नेहरू से जुड़ी यादों का दर्शाया गया था। 
लेकिन अब इसमें भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के साथ महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस , बाबा साहब अंबेडकर, जय प्रकाश नारायण, सरदार पटेल के जीवन व कृतित्व को दर्शाया गया है। 
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक करीबन 271 करोड़ रुपए की लागत से तैयार संग्रहालय में प्रधानमंत्रियों की कहानी का लेखन पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने किया है। 
करीबन 10 हजार वर्ग मीटर में बने तीन मंजिला संग्रहालय में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से नेताओं के जीवन को दर्शाया गया है। इससे पहले इस संग्रहालय का उद्घाटन कई बार टाला गया। 
पहले 25 दिसंबर, 26 जनवरी को इसका उद्घाटन किया जाना था, लेकिन अब 14 अप्रेल को इसका शुभारंभ हो रहा है। 
साल 2018 में जब म्यूजियम बनाने की घोषणा की गई थी तक कांग्रेस नेताओं ने इसका जमकर विरोध किया था।
 इसके बाद तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह स्पष्ट किया था कि म्यूजियम बनाने का उद्देश्य नेहरू की विरासत को कम करना नहीं है। 
आपको यह भी बता दें कि यह तीन मूर्ति भवन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आवास था। इनके बाद उनकी स्मृति में इस आवास को संग्रहालय में बदल दिया गया। उनके जीवन की झलक आज भी छाया चित्रों में देखी जा सकती है। 

Must Read: Man Vs Wild के एपिसोड में अजय देवगन, एपिसोड एयर होने से पहले सोशल मीडिया पर देवगन से जुड़े फोटो पर मीम्स की बाढ़

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :