Jalore जिला स्तरीय इन्वेस्ट समिट-2022: Minister of State for Labor Vishnoi की जालोर के उद्यमी एवं निवेशकों से इन्वेस्ट राजस्थान 2022 में म​हत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील

प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने जालोर के उद्यमियों को सकारात्मक सोच के साथ निवेश समिट जालोर -2022 के माध्यम से जिले तथा राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।

Minister of State for Labor Vishnoi की जालोर के उद्यमी एवं निवेशकों से इन्वेस्ट राजस्थान 2022 में म​हत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील

जयपुर।
प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने जालोर के उद्यमियों को सकारात्मक सोच के साथ निवेश समिट जालोर -2022 के माध्यम से जिले तथा राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।
विश्नोई ने कहा कि राज्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में इन्वेस्टमेंट जालोर 2022 के माध्यम से उद्यमियों, इन्वेस्टर्स को हर संभव सहयोग के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है।
विश्नोई गुरूवार को जालोर के केशवना के निजी रिसोर्ट में आयोजित जिला स्तरीय इन्वेस्ट समिट-2022 में मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। 
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इन्वेस्टमेंट समिट जालोर-2022 में जालोर विधायक जोगेशवर गर्ग ने भी संबोधित किया।


गर्ग ने कहा कि जालोर जिले के नागरिक विश्व में हर जगह व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका में है। ऐसे में जिले के प्रवासियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित कर जिले में विकास के आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
जालो जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इस समिट-2022 में पहुंचे निवेशकों का अभिनन्दन किया। वृष्णि ने कहा कि जिले में ग्रेनाइट मोरबी, टमाटर, ईसबगोल, हस्तशिल्प, सहित एग्रो प्रोसेसिंग उद्योग की बहुत संभावनाएं है। 
जिला प्रशासन निवेशकों को हर सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। जिले में उद्योग के विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान महाप्रबंधक एवं डीआईसी संग्रामराम देवासी ने निवेशकों को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जालोर को ग्रेनाइट में पहचान दिलवाने वाले इंजीनियर मदनराज बोहरा ने ग्रेनाइट की सक्सेज स्टोरी के माध्यम से जालोर में ग्रेनाइट की विकास यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान अतिथियों ने ब्रॉसर का विमोचन किया। वहीं जालोर जिले के ऎतिहासिक सांस्कृतिक पर्यटन एवं उद्योग की असीम संभावनाओं पर बनी डॉक्युमेन्ट्री फिल्म आकर्षण का केन्द्र रही। 
कार्यक्रम में विशन सिंह राजपुरोहित ने प्रवासी उद्बोधन दिया। सीए  प्रवीण माली ने एग्रो प्रोसेसिंग परियोजनाओं के संबंध में, जीनगर ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।
वही निर्यात स्पीकर रईस अहमद ने निर्यात के संबंध में जानकारी देते हुए निर्यात से जुडने की कार्यप्रणाली बताई।
वहीं डीएफसी फिल्म, एमआईसी फिल्म, पीसीपीआईआर फिल्म तथा रीको कोरपोरेट फिल्म के माध्यम से अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी। सुखराम विश्नोई ने एमओयू तथा एलओआईएस लाभार्थियों को प्रदान किए। इन्वेस्ट जालोर 2022 के माध्यम से 326.41 करोड का निवेश किया जा रहा है जिससे 2939 लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

Must Read: जालोर के सायला सरपंच को जोधपुर हाईकोर्ट से मिली राहत, अनुसंधान में सहयोग करने के निर्देश

पढें जालोर खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :