शिवालयों में गूंजा हर—हर भोले: सिद्ध योग में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक
छोटी काशी गुलाबी नगरी सहित प्रदेश भर में गुरुवार को सिद्ध योग में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। जयपुर सहित प्रदेशभर के शिवालयों में अलसुबह ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया।
जयपुर।
छोटी काशी गुलाबी नगरी सहित प्रदेश भर में गुरुवार को सिद्ध योग में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। जयपुर सहित प्रदेशभर के शिवालयों में अलसुबह ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। मंदिरों में हर हर महादेव और ओउम नम: शिवाय के जाप गूंजने लगे।

राजधानी जयपुर के परकोटे में सबसे प्राचीन ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी गई। यहां एक लाइन होने के चलते भगवान शिव के दर्शनों और जलाभिषेक के लिए भक्तों में होड़ मच गई। यहां मौजूद मंदिर के सेवक भक्तों को वहां इकट्ठा होने नहीं दे रहे थे। काफी भक्त मास्क के बिना ही नजर आए। वहीं, मंदिर के एक हिस्से में भजनों का दौर चलता रहा। यहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन कोरोना की वजह से इस बार पहले के वर्षों की तरह श्रद्धालुओं की भीड़ कम नजर आईं। वहीं, राजधानी के ही छोटी चौपड़ पर रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालु पूजन करते नजर आए। मंदिर पुजारी अमित व्यास के अनुसार सुबह 3:30 बजे ताड़केश्वर महादेव मंदिर को दर्शनों के लिए खोल दिया गया था।
सांसद रविकिशन ने किए झारखंड महादेव के दर्शन

वहीं, शहर के दूसरे बड़े प्रसिद्ध प्राचीन झारखंड महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ नजर नहीं आईं। कोरोना की वजह से इस बार जलाभिषेक पर पाबंदी लगा दी गई थी। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दूर से ही फूल बंगले की झांकी में सजे भगवान शिव के दर्शन कर लौटना पड़ा। इसी बीच गुरुवार को बीजेपी के गोरखपुर से सांसद और बॉलीवुड एक्टर रविकिशन ने भी मंदिर में पहुंचकर झारखंड महादेव के दर्शन किए।

अचानक रवि किशन के वहां पहुंचने पर मौजूद लोगों ने सेल्फी भी ली। यहां सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ भगवान शिव के दर्शन शुरु हुए। इसके बाद मंदिर परिसर में लंबी लाइन लग गई।
Must Read: एक्ट्रेस कंगना ने आध्यामिक गुरु वासुदेव के अभियान Free Hindu Temples को दिया समर्थन
पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन