Karnataka @ कन्नड़ सुपर स्टार को विदाई: 45 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम, 19 गोशाला और 1800 अनाथ लड़कियों की हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी लेने वाले सुपर स्टार पुनीत को अंतिम विदाई

कन्नड़ का सुपर स्टार पुनीत राजकुमार के पार्थिव देह को बेंगलुरु में आज राजकीय सम्मान के साथ दफनाया दिया गया। पुनीत को आखिरी सलाम देने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित कई दिग्गज राजनेताओं के साथ दक्षिण ​इंडस्ट्री के सुपर स्टार पहुंचे।

45 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम, 19 गोशाला और 1800 अनाथ लड़कियों की हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी लेने वाले सुपर स्टार पुनीत को अंतिम विदाई

बेंगलूरु, एजेंसी।
कन्नड़ का सुपर स्टार पुनीत राजकुमार के पार्थिव देह को बेंगलुरु में आज राजकीय सम्मान के साथ दफनाया दिया गया। पुनीत को आखिरी सलाम देने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित कई दिग्गज राजनेताओं के साथ दक्षिण ​इंडस्ट्री के सुपर स्टार पहुंचे।

वहीं पुनीत को अंतिम विदाई देने के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भावुक हो गए। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाना था, लेकिन पुनीत की बेटी वंदिता को अमेरिका से भारत पहुंचने में समय लगा, इसलिए अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। वंदिता के लिए स्टेट अथॉरिटी ने स्पेशल विमान की व्यवस्थ की थी।


परोपकार में स्टार थे पुनीत 
कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार फिल्मों के साथ सामाजिक जीवन में भी सुपर स्टार थे। 46 साल के जीवन में पुनीत ने कई परोपकार के कार्य किए। जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान भी पुनीत ने CM रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए डोनेट किए थे।

पुनीत राजकुमार ने 45 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम, 19 गोशाला और 1800 अनाथ लड़कियों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की थी। पुनीत डॉ राजकुमार और पर्वतम्मा की पांच संतानों में से सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और बे​टी धृति व वंदिता है। राघवेंद्र और शिव उनके भाई है और लक्ष्मी व पूर्णिमा उनकी बहन है।

Must Read: Union Education Minister Dharmendra Pradhan ने 100 दिवसीय पठन अभियान पढ़े भारत का किया शुभारंभ, युवा मित्रों से पठन सामग्री साझा करने क आह्वान

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :