भारतीय वैक्सीन को विदेशों में हरी झंडी: यूरोप के 8 देशों ने कोवीशील्ड वैक्सीन को दिया ​ग्रीन सिग्नल, कोवीशील्ड की दोनों डोज वाले भारतीय को नियमों में छूट

भारतीयों के लिए खुशखबरी है। भारतीय वैक्सीन को विदेशों में ग्रीन सिग्नल मिल गया। गुरुवार को यूरोप के 8 देशों ने कोवीशील्ड को ग्रीन पास देते हुए अपने यहां अप्रूव वैक्सीन की लिस्ट में शामिल कर लिया है। यानी इन देशों में कोवीशील्ड के दोनों डोज लेने वाले भारतीय को कोरोना नियमों से छूट मिलेगी।

यूरोप के 8 देशों ने कोवीशील्ड वैक्सीन को दिया ​ग्रीन सिग्नल, कोवीशील्ड की दोनों डोज वाले भारतीय को नियमों में छूट

नई दिल्ली।
भारतीयों के लिए खुशखबरी है। भारतीय वैक्सीन को विदेशों में ग्रीन सिग्नल मिल गया। गुरुवार को यूरोप के 8 देशों ने कोवीशील्ड को ग्रीन पास देते हुए अपने यहां अप्रूव वैक्सीन की लिस्ट में शामिल कर लिया है। यानी इन देशों में कोवीशील्ड के दोनों डोज लेने वाले भारतीय को कोरोना नियमों से छूट मिलेगी। जानकारी के मुताबिक अप्रूवल देने वाले देशों में जर्मनी, स्लोवेनिया, ऑस्ट्रिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड, स्पेन और स्विट्जरलैंड (Germany, Slovenia, Austria, Greece, Iceland, Ireland, Spain and Switzerland ) शामिल हैं। यूरोपीय संघ ने अपनी ‘ग्रीन पास’ योजना के तहत यात्रा पाबंदियों में ढील दी है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों से अपील की थी कि कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के टीके लगवा चुके भारतीयों को यूरोप की यात्रा करने की अनुमति देने पर वे अलग-अलग विचार करें।
मजबूरी में दिया ग्रीन सिग्नल
आप को बता दें कि पहले विदेशों में कोवी शील्ड या कोवैक्सिन को विदेशों में ग्रीन पास नहीं मिल रहा था। लेकिन बुधवार को भारत ने यूरोप को चेतावनी दी कि अगर यूरोपीय देशों की मेडिकल एजेंसी (EMA) ने कोवीशील्ड और कोवैक्सिन को ग्रीन पास में शामिल नहीं किया तो हम भी इन देशों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को नहीं मानेंगे। ऐसे में यूरोपीय देशों के नागरिकों को भी भारत में क्वारैंटाइन किया जाएगा।  

1 जुलाई से मान्य होगा कोविड सर्टिफिकेट
यूरोपीय संघ की डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट योजना 'ग्रीन पास' (easing of travel restrictions under 'Green Pass' scheme) आज से लागू हो गई। इसके तहत कोरोना महामारी के दौरान रजिस्टर्ड वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को ग्रीन पास वाले देशों में जाने की अनुमति होगी। भारत ने यूरोपियन मेडिकल एजेंसी को बताया है कि भारत में वैक्सीनेट किए गए लोगों के सर्टिफिकेट को कोविन पोर्टल पर वेरिफाई किया जा सकता है। भारत ने कहा है कि वह भी ग्रीन पास लेकर आने वाले लोगों को अनिवार्य क्वारैंटाइन से छूट देगा।

Must Read: Defense Research and Development Organization ने मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का किया सफल परीक्षण

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :