Afghanistan में ​तालिबान का आतंक: भारतीय दूतावास ने अफगानिस्तान में भारत के नागरिकों को शहर छोड़ने का किया आग्रह,तालिबान के बढ़ते आतंक के बाद फैसला

अफगानिस्तान में तालिबान की बढ़ती ताकत से हालात बद से बदतर होते जा रहे है। ऐसे में भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए शहर छोड़ने का आग्रह तक कर दिया। अफगानिस्तान का चौथा सबसे बड़ा शहर मजार ए शरीफ के अधिकतर इलाकों में तालिबान ने कब्जा कर लिया है।

भारतीय दूतावास ने अफगानिस्तान में भारत के नागरिकों को शहर छोड़ने का किया आग्रह,तालिबान के बढ़ते आतंक के बाद फैसला

नई दिल्ली। 
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) की बढ़ती ताकत से हालात बद से बदतर होते जा रहे है। ऐसे में भारत सरकार(Government of India) ने एडवाइजरी(Advisory) जारी करते हुए शहर छोड़ने का आग्रह तक कर दिया। अफगानिस्तान का चौथा सबसे बड़ा शहर मजार ए शरीफ(Mazar e Sharif) के अधिकतर इलाकों में तालिबान ने कब्जा कर लिया है। ऐसे में भारत सरकार ने अपने नागरिकों से शहर छोड़ने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक मजार ए शरीफ में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि मंगलवार शाम को यहां से दिल्ली के लिए स्पेशल फ्लाइट (special flight)जाएगी। मजार ए शरीफ में रहने वाले भारतीय नागरिक शहर में हैं, वे भारत लौटने के लिए इस फ्लाइट में सवार हो सकते हैं। फ्लाइट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वॉट्सऐप तक जारी किए गए और भारतीय नागरिक की पासपोर्ट जानकारी तक मांगी गई। 

मजार ए शरीफ ही नहीं कंधार से भी बुलाए थे
अफगानिस्तान के शहर मजार ए शरीफ(Mazar e Sharif) से भारतीय लोगों को वापस बुलाने का काम सरकार की ओर से किया जा रहा है। इससे पहले गत माह जुलाई में भी कंधार दूतावास (Kandahar Embassy)से डिप्लोेमेट्स को भारत बुला लिया गया था। सरकार ने बताया था कि दूतावास बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन स्टाफ को कम कर दिया गया। मजार ए शरीफ अफगानिस्तान का बेहद महत्वपूर्ण शहर है। यहां की आबादी 5 लाख के करीब है। यह बल्ख प्रॉविंस की राजधानी है। इस शहर की सीमाएं कुंदुज और काबुल के अलावा उज्बेकिस्तान(Uzbekistan) के तरमेज शहर से मिलती हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है। लेकिन गत सप्ताह तालिबानी आतंकियों (Taliban militants)ने काबुल में ही हमला किया था।

Must Read: यूनान ने नाटो मिशन के दौरान तुर्की के जेट विमानों को किया परेशान

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :